JioHotstar की टॉप 7 ट्रेंडिंग लिस्ट आई सामने, 8.7 रेटिंग वाला रोमांटिक शो बना लोगों का फेवरेट
जियो हॉटस्टार पर आए दिन फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है. आज हम आपको इस स्टोरी में टॉप 7 में ट्रेंड कर रही फिल्मों और शोज के बारे में बताएंगे. इतना ही नहीं हम आपको इन शोज और फिल्मों की IMDb रेटिंग के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आपको भी ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको 7 ऐसे फिल्म और शोज के बारे में बताएंगे, जो जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं ट्रेंड कर शोज की लिस्ट में तीन रियलिटी शोज मौजूद हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
'लाफ्टर शेफ्स'
2 / 8लिस्ट में पहला नाम कलर्स के रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' का शुमार है. इस शो के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे है. कलर्स के इस शो को IMDb ने 8.4 रेटिंग दी है.
'द राजा साब'
3 / 8दूसरे नंबर पर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का नाम काबिज है. यह एक हॉरर फिल्म है जिस इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस मूवी को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था. आईएमडीबी ने इस फिल्म को 3.3 की रेटिंग दी है.
स्प्लिट्सविला 16
4 / 8तीसरे स्थान पर 'स्प्लिट्सविला 16' का नाम आता है. इस शो को इसी साल जनवरी में शुरू किया गया था. बता दें कि आईएमडीबी ने इस शो को 3.4 की रेटिंग दी है.
'किस किसको प्यार करूं 2'
5 / 8चौथे नंबर पर कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' शामिल है. कपिल शर्मा की यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को IMDb ने 4.7 की रेटिंग दी है.
संगमरमर
6 / 85वें स्थान पर 'संगमरमर' सीरीज का नाम आता है. बता दें कि यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज के कुल 17 एपिसोड्स रिलीज किए गए हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इस सीरीज को IMDb पर 8.7 की शानदार रेटिंग मिली है.
'द सोसाइटी का सीजन 2'
7 / 86वें नंबर मुनव्वर फारूकी का रियलिटी शो 'द सोसाइटी का सीजन 2' मौजूद है. आपको बता दें कि इस सीरीज का हर रोज एक एपिसोड जारी किया जाता है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
एंटनी
8 / 8लिस्ट में आखिरी नाम साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एंटनी' शामिल है. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 6.5 की शानदार रेटिंग दी है.