अगर थ्रिलर के हैं शौकीन, तो JioHotstar पर जरूर देखें ये 7 दमदार फिल्में; सस्पेंस का मिलेगा फुल डोज!

JioHotstar Thriller Movies: अगर आप भी थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो जियो हॉटस्टार की टॉप 7 थ्रिलर फिल्में अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इन फिल्मों में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये फिल्में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए जियो हॉटस्टार की टॉप थ्रिलर फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

jiohotstar thriller movies
1 / 8

विज्ञापन

अंधाधुन

अंधाधुन2 / 8

आयुष्मान खुराना और तब्बू की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2018 में आई इस फिल्म को आज भी ऑडियंस पसंद करती हैं. वहीं इसमें आपको एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इसकी IMDb रेटिंग 8.2 है.

विज्ञापन

ए वेडनेसडे

ए वेडनेसडे3 / 8

साल 2008 में आई इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है और इसमें नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और जिमी शेरगिल लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

मैच फिक्सिंग

मैच फिक्सिंग4 / 8

विनीत कुमार सिंह की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में ऐड है. इस फिल्म की कहानी पॉलिटिकल थ्रिलर है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विनीत कुमार सिंह के साथ-साथ अनुजा साठे और मनोज जोशी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है.

विज्ञापन

रोमियो अकबर वाल्टर

रोमियो अकबर वाल्टर5 / 8

जॉन अब्राहम की ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी और ये 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है. रॉबी ग्रेवाल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ-साथ मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है.

प्रतिछाया

प्रतिछाया6 / 8

ये राजनीतिक थ्रिलर फिल्म हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. वहीं ये रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें निविन पॉली, बालचंद्र मेनन, शराफुद्दीन और सबिता आनंद लीड रोल में हैं. इस सीरीज की imdb रेटिंग 5.7 है.

विज्ञापन

द जेस्टर 2

द जेस्टर 27 / 8

इस थ्रिलर फिल्म में आपको हॉरर सीन्स भी दिखाई देंगे. कॉलिन क्रावचुक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में माइकल शेफील्ड और कैटलिन ट्रेनथम लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड भी कर रही है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग अभी 4.9 है, लेकिन जल्द ही ये बढ़ती दिखाई देगी.

खिलाड़ी हाउसवाइफ

खिलाड़ी हाउसवाइफ8 / 8

प्रियामणि की ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार की थ्रिलर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में प्रियामणि ने अनुपमा मोहन का किरदार निभाया है और पूरी फिल्म की कहानी उसके इर्द-गिर्द ही घूमती है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है. वीकेंड पर फैमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन