JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, टॉप 5 में छाईं ये फिल्में-सीरीज; जानें पहले नंबर पर किसका राज

JioHotstar Trending Movies Series: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा फेर बदल देखने को मिला है. टॉप 5 में नई-नई फिल्मों और सीरीज ने अपना कब्जा कर लिया है. इन्हें आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं पहले नंबर पर एक ऐसी सीरीज ट्रेंड कर रही है जो हाल ही में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

jiohotstar trending movies series (1)
1 / 6

विज्ञापन

प्रीतम एंड प्रेड्रो

प्रीतम एंड प्रेड्रो2 / 6

अरशद वारसी और वीर हिरानी स्टारर इस सीरीज ने रिलीज होते ही जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. इस सीरीज को राजकुमार हिरानी ने बनाया है. वहीं सीरीज में विक्रांत मैसी ने विलेन का किरदार निभाया है. 6 एपिसोड की ये सीरीज आपको जरा भी बोर नहीं होने देगी. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.8 है.

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 23 / 6

जियोहॉटस्टार की फेमस सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है. रिलीज होते ही ये सीरीज जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संचिता बसु, धवल ठाकुर और अनिरुद्ध दवे लीड रोल में हैं. वहीं इस रोमांटिक और ड्रामा सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.

लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स 4 / 6

टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' जियोहॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स कुकिंग करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट कर रहे हैं. अगर आप फैमिली के साथ वीकेंड एन्जॉय करना चाहते हैं तो घर बैठकर देखने के लिए ये शो परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज5 / 6

रणवीर सिंह की 2026 की ब्लॉकस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रणवीर सिंह की ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

रिजॉर्ट

रिजॉर्ट6 / 6

तमिल की ये कॉमेडी और ड्रामा सीरीज जियोहॉटस्टार पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें विजय कुमार राजेंद्रन, अबेनेया नेथ्रुन, थलाइवासल विजय और अमर कीर्ति लीड रोल में हैं. इस सीरीज को आप हिंदी में भी जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस टीवी सीरीज के 68 एपिसोड्स हैं. फैमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन