
1 / 11
JioHotstar Top 10 Trending Movies: जियो हॉटस्टार पर नई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की मूवीज शामिल हैं. ट्रेंडिंग फिल्मों में आपको एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस की भरपूर डोज मिलेगी. फ्री टाइम में घर बैठकर देखने के लिए ये फिल्में बेस्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
संभवम अध्यायम ओन्नु

2 / 11
साउथ की 'संभवम अध्यायम ओन्नु' पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म में अस्कर अली, सिद्धार्थ भरथन, विनीत कुमार और फहद सिद्दीख लीड रोल में नजर आए हैं.
बैडएस रवि कुमार

3 / 11
हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रविकुमार' भी जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी और एक्शन की भरपूर डोज मिलेगी. वहीं इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के साथ-साथ प्रभु देवा और कीर्ति कुल्हारी लीड रोल में हैं.
भैरथी रानागल

4 / 11
साउथ की ये एक्शन क्राइम फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें शिव राजकुमार, रुक्मिणी वसंत, छाया सिंह, श्री मुरली और राहुल बोस लीड रोल में नजर आ रहे हैं.
किस-किसको प्यार करूं 2

5 / 11
कपिल शर्मा की 'किस-किसको प्यार करूं 2' भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ-साथ हीरा वरीना, मनजोत सिंह, त्रिधा चौधरी और आयशा खान लीड रोल में हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
थाई किझावी

6 / 11
'थाई किझावी' भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी. शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राधिका सरथकुमार, सिंगमपुली और मुनीशकांत लीड रोल में हैं.
द जेस्टर 2

7 / 11
'द जेस्टर 2' भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कैटलिन ट्रेंथम, जेसिका एम्बुहल, माइकल शेफील्ड और रहमान अली लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी ये ट्रेंड कर रही है.
आस्क मी वॉट यू वॉन्ट

8 / 11
रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. जियो हॉटस्टार पर भी ये छाई हुई है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें गैब्रिएला एंड्राडा, पाको टूस, डेविड सोलन्स, सेलिया फ्रीजेइरो और अल्बा रिबास अहम भूमिका निभा रहे हैं.
द राजा साहब

9 / 11
प्रभास की 'द राजा साहब' की ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल, जरीन वहाब और संजय दत्त भी लीड रोल में हैं.
मैच फिक्सिंग

10 / 11
केदार प्रभाकर गायकवाड़ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको राजनीतिक थ्रिलर कहानी देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म में विनीत कुमार सिंह, मनोज जोशी, राज अर्जुन और अन्नू कपूर लीड रोल में हैं.
सर्वम माया

11 / 11
रिया शिबू और निविन पॉली की 'सर्वम माया' भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रिया शिबू, निविन पॉली, प्रीति मुखुंधन, प्रिया प्रकाश वारियर और अल्फोंस पुथरेन भी लीड रोल में नजर आए हैं.