OTT पर देखें जितेंद्र की 7 आइकॉनिक फिल्में, एक के नाम पर तो बन चुका है सीक्वल!

Jeetendra Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जितेंद्र आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर छाने वाले जितेंद्र ने कई बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं. उनकी एक फिल्म का तो बॉलीवुड की नई जनरेशन ने सीक्वल भी बनाया. इन फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

jeetendra birthday
1 / 8

विज्ञापन

धर्मवीर

धर्मवीर2 / 8

साल 1977 में रिलीज हुई 'धर्मवीर' को फैंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में जितेंद्र के साथ-साथ धर्मेंद्र, जीनत अमान और नीतू सिंह लीड रोल में थे. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

हिम्मतवाला

हिम्मतवाला3 / 8

जितेंद्र की 'हिम्मतवाला' साल 1983 में रिलीज हुई थी और उनके साथ लीड रोल में श्रीदेवी नजर आई थीं. इस फिल्म के नाम पर अजय देवगन की फिल्म भी बन चुकी है, जो जितेंद्र की फिल्म से ही इंस्पायर थी. वहीं इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

तोहफा

तोहफा4 / 8

1984 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में भी जितेंद्र के साथ श्रीदेवी लीड रोल में दिखाई दी थीं. वहीं इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

नागिन

नागिन5 / 8

साल 1976 में रिलीज हुई 'नागिन' फिल्म को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में जितेंद्र के साथ-साथ रीना रॉय, फिरोज खान और सुनील दत्त भी लीड रोल में थे. वहीं ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

हातिम ताई

हातिम ताई6 / 8

जितेंद्र की ये फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जितेंद्र के साथ-साथ संगीत बिजलानी, सतीश शाह और अमरीश पुरी लीड रोल में थे. बाबूभाई मिस्त्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

स्वर्ग से सुंदर

स्वर्ग से सुंदर7 / 8

साल 1986 में रिलीज हुई इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी लीड रोल में दिखाई दिए थे. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

शेषनाग

शेषनाग8 / 8

जितेंद्र की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में जितेंद्र के साथ-साथ लीड रोल में रेखा और ऋषि कपूर भी थे. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के मीम्स काफी फेमस हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन