OTT पर देखें जया बच्चन की ये 7 आइकॉनिक फिल्में, 'धुरंधर 2' एक्टर रणवीर सिंह की मां का भी निभा चुकीं रोल

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस कई आइकॉनिक फिल्में देकर फैंस को एंटरटेन कर चुकी हैं. वहीं जया बच्चन पर्दे पर 'धुरंधर 2' फेम रणवीर सिंह की मां का भी किरदार निभा चुकी हैं. चलिए आपको भी जया बच्चन की उन आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं.

jaya bachchan birthday
1 / 8

विज्ञापन

गुड्डी

गुड्डी2 / 8

साल 1971 में आई इस फिल्म से जया बच्चन ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड में की थी. वहीं इस फिल्म की खास बात ये थी कि इस फिल्म ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था. इस आइकॉनिक फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

अभिमान

अभिमान3 / 8

साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. इस फिल्म में जया बच्चन के साथ लीड रोल में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे. वहीं इस फिल्म में दोनों को काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

शोले

शोले4 / 8

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की इस फिल्म में भी जया बच्चन का बेहतरीन किरदार था. साल 1975 में आई इस फिल्म में अपने किरदार से जया बच्चन ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

बावर्ची

बावर्ची5 / 8

राजेश खन्ना और जया बच्चन की इस फिल्म को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. ये फिल्म 1972 में रिलीज हुई थी और फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था. जया बच्चन की ये आइकॉनिक फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

चुपके चुपके

चुपके चुपके6 / 8

साल 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म में जया बच्चन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर लीड रोल में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

विज्ञापन

कभी खुशी कभी गम

कभी खुशी कभी गम7 / 8

साल 2001 में आई शाहरुख खान की इस फिल्म में भी जया बच्चन का आइकॉनिक किरदार था. इस फिल्म में जया बच्चन ने शाहरुख खान की मां का किरदार निभाया था और साथ ही अमिताभ बच्चन ने पिता का रोल निभाया था. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

रॉकी रानी की प्रेम कहानी

रॉकी रानी की प्रेम कहानी8 / 8

साल 2023 में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' फेम रणवीर सिंह की 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में भी जया बच्चन का आइकॉनिक किरदार था. इस फिल्म में जया बच्चन ने रणवीर सिंह की मां का रोल निभाया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन