Jana Nayagan Release Date: थलपति विजय की 'जन नायगन' को मिली हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म, 'जन नायगन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. दरअसल, सेंसर बोर्ड के साथ लंबी जंग के बाद यह फिल्म अब थिएटर में दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Jaan naygan
1 / 5

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म, 'जन नायगन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. दरअसल, सेंसर बोर्ड के साथ लंबी जंग के बाद यह फिल्म अब थिएटर में दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

जन नायगन कब होगी रिलीज

जन नायगन कब होगी रिलीज2 / 5

आपको बता दें कि थलपति की यह फिल्म एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा (Political Action Drama) फिल्म है. इस मूवी को KVN प्रोडक्शन के द्वारा तैयार किया गया है. बता दें कि विजय की इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आपको भी साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की इस मूवी का इंतजार था, तो अब आपको इंतजार खत्म होने वाला है.

विज्ञापन

पॉलिटिकल एक्शन

पॉलिटिकल एक्शन3 / 5

पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, मूवी की रिलीज डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है. बता दें कि विजय की यह फिल्म तमिलनाडु चुनावों के नतीजों के बाद थिएटर में दस्तक देने वाली है.

थलपति विजय

थलपति विजय4 / 5

थलपति इन दिनों तमिलनाडु में चल रहे चुनावों को लेकर काफी व्यस्त चल रहे  हैं. वहीं विजय ने जन नायगन को अपनी आखिरी मूवी भी बताया था. इस मूवी में थलपति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े,  गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज,  मामिता बैजू, प्रियामणि और नारायण ने अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

जन नायगन

जन नायगन5 / 5

आपको बता दें कि विजय की फिल्म 'जन नायगन' पहले 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, सेंसर बोर्ड से जुड़ी दिक्कतों के कारण इस मूवी रिलीज डेट को टाल दिया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन