कोठे की चौखट से लेकर शोहरत का पहना ताज, ये है भारतीय सिनेमा की पहली महिला संगीतकार, बेटी और नाती ने भी किया बॉलीवुड पर राज

Jaddanbai First Female Music Director: भारतीय सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जो जमीन से उठकर सिंघासन पर बैठे हैं. ऐसी ही एक महिला जो इंडस्ट्री की पहली संगीतकार बनी. आगे चलकर उनकी बेटी ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया और नाती आज बॉलीवुड पर राज करता है.

jaddanbai first female music director
1 / 8
jaddanbai first female music director

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा का इतिहास

भारतीय सिनेमा का इतिहास2 / 8

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई अजीबो-गरीब काम हुए, जिसने लोगों को जमीन से उठाकर बड़ा सितारा बना दिया. ऐसी ही एक महिला थी, जो कभी कोठे की चौखट पर तवायफ का काम करती थी. लेकिन आगे चलकर वहीं महिला बॉलीवुड पर राज करने वाली थी.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए पहचान बनाना

महिलाओं के लिए पहचान बनाना3 / 8

भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए रास्ता आसान नहीं था. पुराने जमाने में समाज की सोच बहुत सख्त थी. लेकिन एक ऐसी महिला ने मुश्किलों को पार कर इतिहास रचा, वो थीं जद्दन बाई. वे भारतीय फिल्मों की पहली महिला संगीतकार मानी जाती हैं. उनका जीवन कोठे से शुरू होकर शोहरत के शिखर तक पहुंचा. उनकी बेटी और पोती ने भी बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया.

मुश्किलों से भरे दिन

मुश्किलों से भरे दिन4 / 8

जद्दन बाई का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था. बचपन से ही उन्हें गाने-बजाने का शौक था. उस समय समाज में तवायफ का काम चलता था. जद्दन बाई कोठे पर गईं और वहां ठुमरी, गजल और क्लासिकल संगीत सीखा. उन्होंने अपने इस टैलेंट को निखारने के लिए खूब मेहनत की.

विज्ञापन

गाना गाने में हुआ पारंगत

 गाना गाने में हुआ पारंगत5 / 8

संगीत के क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत हो गई थी. उनका नाम धीरे धीरे फैलने लगा. कभी वे कोठे पर मनोरंजन के लिए गाया करती थी. लेकिन आगे चलकर यही संगीत उनको अनोखी पहचान देने वाला था.

फिल्मों में पहला कदम

फिल्मों में पहला कदम6 / 8

बता दें कि 1930 के दशक में जद्दन बाई ने फिल्मों में एंट्री की. उन्होंने 'तलाश-ए-हक' नाम की फिल्म बनाई और खुद इसका संगीत दिया. यह साल 1935 के आसपास की बात है. उस समय पुरुष ही संगीतकार होते थे. जद्दन बाई ने पहली बार महिला के रूप में यह काम किया था. उनकी फिल्म में गाने बहुत लोकप्रिय हुए.

विज्ञापन

नरगिस बनी बेटी

नरगिस बनी बेटी7 / 8

जद्दन बाई की बेटी हुई, जिसका नाम था नरगिस. नरगिस ने बचपन से ही अभिनय शुरू कर दिया था. वे बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री बनीं. फिल्म 'आग', 'आह' और 'मदर इंडिया' में उनका काम आज भी याद किया जाता है. 'मदर इंडिया' के लिए उन्हें बहुत सम्मान मिला था.

नाती ने भी गाढ़े झंडे

नाती ने भी गाढ़े झंडे8 / 8

नरगिस की शादी सुनील दत्त से हुई, जिससे उनके जीवन में संजय दत्त आए. आज संजय दत्त बॉलीवुड का बड़ा नाम है. नरगिस, सुनील दोनों की बड़े कलाकार थे. उनके बेटे ने भी एक्टिंग के करियर में काफी अच्छा नाम कमाया है. बता दें कि संजय दत्त हाल ही में देश की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2 में नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन