दुल्हन Isha Rikhi से कितने बड़े हैं Badshah? शादी की PHOTOS ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

Isha rikhi Badshah Age Gap: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी की खबरें काफी चर्चाओं में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की शादी की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी शादी की खबर को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल नहीं किया है. इसी बीच बादशाह और ईशा रिखी की उम्र भी चर्चाओं में आ गई है. चलिए जानते हैं दोनों के बीच उम्र का कितना गैप है?

badshah isha rikhi
1 / 8

विज्ञापन

बादशाह और ईशा की फोटोज वायरल

बादशाह और ईशा की फोटोज वायरल2 / 8

सोशल मीडिया पर जो बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी की फोटोज वायरल हो रही हैं, इनमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं. बता दें बादशाह की ये दूसरी शादी है, इससे पहले बादशाह जैस्मीन मसीह थीं.

विज्ञापन

बादशाह की पहली पत्नी कौन हैं?

बादशाह की पहली पत्नी कौन हैं?3 / 8

बादशाह और जैस्मनी मसीह ने 2012 में शादी की थी. हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से 2020 में तलाक ले लिया. खबरों के मुताबिक दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह है. वहीं अब बादशाह ने दूसरी शादी ईशा रिखी से कर ली है.

ईशा और बादशाह की उम्र

ईशा और बादशाह की उम्र4 / 8

बादशाह और ईशा रिखी की उम्र में 8 साल का अंतर है. बादशाह की उम्र 40 साल है, तो वहीं ईशा रिखी 32 साल की हैं. 8 साल बड़े होने के बाद भी ईशा रिखी से बादशाह पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं.

विज्ञापन

कौन हैं ईशा रिखी?

कौन हैं ईशा रिखी?5 / 8

बता दें बादशाह का जन्म 19 नवंबर 1985 में हुआ था. वहीं ईशा रिखी की जन्म की बात करें तो उनका जन्म 9 सितंबर, 1993 को हुआ था. ईशा पंजाबी सिनेमा में कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं.

शादी की फोटोज वायरल

शादी की फोटोज वायरल6 / 8

बादशाह और ईशा की शादी की खबरें तब वायरल हुईं, जब दोनों की सीक्रेट वेडिंग की फोटोज सामने आईं. इन फोटोज में बादशाह ने लाइट ग्रीन कलर का कुर्ता पहना है और सिर पर क्रीम कलर का सेहरा पहना हुआ है.

विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन बने कपल

दूल्हा-दुल्हन बने कपल7 / 8

वहीं ईशा ने लाल रंग का पंजाबी सूट पहना है और हाथों में चूड़ा भी पहना हुआ है. कपल के गले में जयमाला भी पड़ी हुई है. शादी की खबरें भले ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हों, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है.

पहले भी चर्चाओं में थे बादशाह

पहले भी चर्चाओं में थे बादशाह8 / 8

बता दें शादी से पहले बादशाह अपने गाने 'टटेरी' को लेकर चर्चाओं में थे. इस गाने में बादशाह ने कुछ आपत्तिजनक बोल का जिक्र किया, जिसे लेकर काफी विवाद हो गया और गाने पर विवाद गहरा गया. हालांकि इस गाने को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन