
1 / 8
International Women's Day 2026: आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट कर रही है. बॉलीवुड में भी कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें नारी सशक्तिकरण को दिखाया गया है. आज हम ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नारी शक्ति की कहानी कहती हैं. इनमें श्रीदेवी की फिल्म से लेकर जाह्नवी कपूर तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
मॉम

2 / 8
श्रीदेवी की 'मॉम' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में मां की ममता को दिखाया गया है. जिसकी कहानी दिखाती है कि एक मां अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है.
लापता लेडीज

3 / 8
प्रतिभा रांता और नितांशी गोयल की 'लापता लेडीज' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी नारी शक्ति की कहानी के बारे में दिखाया गया है. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. फिल्म में प्रतिभा और नितांशी के साथ-साथ स्पर्श श्रीवास्तव भी लीड रोल में हैं.
मिसेज

4 / 8
सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' को भी आप महिला दिवस के मौके पर देख सकते हैं. इस फिल्म में भी महिलाओं के हक की लड़ाई को दिखाया गया है. सान्या मल्होत्रा ने इस फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.
गुंजन सक्सेना

5 / 8
जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आई हैं और फैंस ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद भी किया. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
थप्पड़

6 / 8
तापसी पन्नू की 'थप्पड़' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी दिखाया गया है कि कैसे महिलाओं पर अत्याचार होता है और वो आवाज तक नहीं उठाती हैं. तापसी पन्नू ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
इंग्लिश विंग्लिश

7 / 8
श्रीदेवी की 'इंग्लिश विंग्लिश' में भी महिला सशक्तिकरण के बारे में दिखाया गया है. इसे आप वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर जी5 पर देख सकते हैं. फिल्म में श्रीदेवी के साथ-साथ आदिल हुसैन भी लीड रोल में नजर आए हैं.
नीरजा

8 / 8
सोनम कपूर की 'नीरजा' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2016 में आई इस फिल्म को सभी ने खूब पसंद किया था. वहीं फिल्म के लिए सोनम कपूर की भी खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.