1 साल का कॉन्ट्रैक्ट मैरिज, फिर प्रेग्नेंट होने पर पिता की सेक्रेट्री को बनाया पत्नी, देखें ये 90s की सुपरहिट फिल्म, गानों का जादू आज भी कायम

90s Bollywood Hit Movies: जो लोग 90s की फिल्मों के दीवाने हैं, उन्होंने इस फिल्म को जरूर देखा होगा. अनिल कपूर और काजोल की कैमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. यह उस समय का बड़ा पारिवारिक हिट हुआ था.

hum aapke dil mein rehte haain movie
1 / 6
hum aapke dil mein rehte haain movie

इस फिल्म की कहानी बड़ी रोचक है. कॉन्ट्रैक्ट पर शादी होने से लेकर बच्चे होने तक का सफर और फिर अपनी पत्नी से प्यार होना. इस तरह की बड़ी पारिवारिक ड्रामा फिल्म आपको बहुत पसंद आ सकती है.  

विज्ञापन

कौन सी है ये फिल्म?

 कौन सी है ये फिल्म?2 / 6

साल 1999 में रिलीज हुई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'हम आपके दिल में रहते हैं' (Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain) आज भी लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल हैं. अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री काजोल की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी पारिवारिक ड्रामा हिट्स में से एक थी.

विज्ञापन

'कॉन्ट्रैक्ट मैरिज' की अनोखी कहानी

 'कॉन्ट्रैक्ट मैरिज' की अनोखी कहानी3 / 6

इस फिल्म की कहानी में करोड़पति उद्योगपति विश्वनाथ (अनुपम खेर) अपने बिगड़े हुए बेटे विजय (अनिल कपूर) की शादी करवाना चाहते हैं. विजय शादी के लिए तैयार तो होता है, लेकिन एक शर्त रखता है कि शादी सिर्फ 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट (Trial Basis) पर होगी. अगर एक साल में उसे पत्नी से प्यार नहीं हुआ, तो रिश्ता खत्म हो जाएगा.

सेक्रेट्री बनी पत्नी

सेक्रेट्री बनी पत्नी4 / 6

इस अजीबो-गरीब शर्त के लिए कोई लड़की तैयार नहीं हुआ. तभी विश्वनाथ अपने भरोसेमंद पर्सनल असिस्टेंट (सेक्रेट्री) मेघा (काजोल) से अपने परिवार की गरीबी दूर करने के बदले इस कांट्रैक्ट मैरिज के लिए राजी होने का अनुरोध करते हैं. इस पर मेघा मान जाती है और शादी कर लेती है.

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी और बड़ा ट्विस्ट आया

 प्रेग्नेंसी और बड़ा ट्विस्ट आया5 / 6

मेघा एक अच्छी पत्नी और बहू बनकर एक साल तक विजय का ख्याल रखती है, लेकिन एक साल पूरा होने पर अहंकारी विजय कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर उसे घर से निकाल देता है. मेघा के जाने के बाद विजय को अपनी गलती और मेघा के प्यार का अहसास होता है. और इस तरह मेघा और विजय साथ आते हैं.

फिल्म के गानें

फिल्म के गानें6 / 6

संगीतकार अनु मलिक द्वारा तैयार किया गया इस फिल्म का म्यूजिक एल्बम ऑल-टाइम हिट रहा है, जिसके गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं. इसी के साथ कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण, अलका याग्निक की आवाजों ने फिल्म के गाने सुपरहिट बना दिए. आज भी लोग इस मूवी के गानों को उतनी ही शिद्दत से सुनते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन