जोसेफ विजय कैसे बने ‘Thalapathy’? 1 फिल्म और बदल गया टाइटल, 175 दिनों तक थिएटर्स में हुआ था बवाल

Thalapathy Vijay: सुपरस्टार थलापति विजय का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय, थलापति विजय कैसे बने? अगर नहीं तो आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी...

Thalapathy Vijay
1 / 7
Thalapathy Vijay. image credit- social media

विज्ञापन

थलापति विजय

थलापति विजय2 / 7

थलापति विजय की बात करें तो लोगों के मन में बार-बार ये सवाल आ रहा है कि आखिर कैसे विजय को 'थलापति' नाम मिला, तो आपको बता देते हैं कि इस नाम के पीछे एक खास कहानी है.

विज्ञापन

इलाया थलापति

इलाया थलापति3 / 7

दरअसल, थलापति विजय पहले एस जोसेफ विजय थे. साल 1994 में उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने फिल्म ‘रसिगन’ बनाई थी, जिसमें विजय लीड किरदार में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और इस फिल्म की सफलता ने ही विजय को 'इलाया थलापति' यानी छोटा कमांडर बना दिया था.

थलापति

थलापति4 / 7

इस फिल्म के बाद विजय को 'इलाया थलापति' के नाम से ही पहचाना जाने लगा था. समय के साथ-साथ विजय पहचान बनाते चले गए और साल 2017 में एक बार फिर समय बदला और विजय, 'इलाया थलापति' से 'थलापति' बन गए थे.

विज्ञापन

फिल्म मर्सल

फिल्म मर्सल5 / 7

साल 2017 में विजय, एटली के साथ फिल्म लेकर आए ‘मर्सल’, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया था. इस फिल्म के बाद से ही विजय को छोटा कमांडर यानी 'इलाया थलापति' से 'थलापति' यानी कमांडर विजय बना दिया था. इसके बाद से ही विजय को थलापति विजय के नाम से जाना जाने लगा था.

175 दिनों तक थिएटर्स में रही फिल्म

175 दिनों तक थिएटर्स में रही फिल्म6 / 7

वहीं, अगर फिल्म 'रसगिन' की बात करें तो 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 175 से भी ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में बवाल काटा था. इसी फिल्म से विजय के नाम के साथ 'थलापति' जुड़ गया था और आज वो इसी नाम से मशहूर भी हैं.

विज्ञापन

थलापति विजय वर्कफ्रंट

थलापति विजय वर्कफ्रंट7 / 7

वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' है. फिल्म को अपनी रिलीज का इंतजार है. ये फिल्म लगातार विवादों में है. देखने वाली बात होगी कि ये कब रिलीज होगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन