6 सीजन वाली वो डार्क-थ्रिलर वेब सीरीज, जिसमें अमेरिका की गंदी राजनीति हुई बेनकाब, जीते 33 Emmy Awards

House of Cards Netflix: आजकल हर कोई वेब सीरीज ज्यादा पंसद कर रहा है, जिसमें ज्यादातर लोगों का डार्क थ्रिलर टेस्ट होता है. अगर आप भी इस तरह का सिनेमा देखना पसंद करते हैं, तो 33 बार Emmy Awards जीतने वाली इस सीरीज को जरूर देखें. इसमें 6 सीजन हैं.

House Of Cards series
1 / 8
House Of Cards series

House of Cards Netflix: आजकल हर कोई वेब सीरीज ज्यादा पंसद कर रहा है, जिसमें ज्यादातर लोगों का डार्क थ्रिलर टेस्ट होता है. अगर आप भी इस तरह का सिनेमा देखना पसंद करते हैं, तो 33 बार Emmy Awards जीतने वाली इस सीरीज को जरूर देखें. इसमें 6 सीजन हैं.  

विज्ञापन

वेब सीरीज का दौर

वेब सीरीज का दौर2 / 8

यह दौर वेब सीरीज का है, जहां पर लोग बड़े चाव से एपिसोड्स पर एपिसोड्स देखना पसंद करते हैं. वेब सीरीज में लंबी कहानियां होती हैं, जो दर्शकों को खुद से लंबे समय के लिए जोड़े रखती हैं. अगर आप भी डार्क-थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो 6 सीजन वाली सीरीज आपके लिए पर्फेक्ट है.

विज्ञापन

डार्क थ्रिलर वेब सीरीज

डार्क थ्रिलर वेब सीरीज3 / 8

अमेरिकी राजनीति की गंदी सच्चाई को बेनकाब करने वाली दुनिया की सबसे मशहूर डार्क-थ्रिलर वेब सीरीज है House of Cards. यह सीरीज 2013 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और जल्दी ही लोगों का दिल जीत लिया.

6 सीजन में हुआ कमाल

6 सीजन में हुआ कमाल4 / 8

House of Cards के कुल 6 सीजन हैं, जिसमें राजनीति, महत्वाकांक्षा, धोखे और बदले की कहानी को इतने शानदार तरीके से दिखाया कि आज भी इसे याद किया जाता है. इस सीरीज की कहानी देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा.

विज्ञापन

क्या है कहानी?

क्या है कहानी?5 / 8

यह सीरीज की मुख्य कहानी फ्रैंक अंडरवुड (केविन स्पेसी) और उनकी पत्नी क्लेयर अंडरवुड (रॉबिन राइट) के इर्द-गिर्द घूमती है. फ्रैंक अमेरिका के कांग्रेस में एक ताकतवर नेता हैं. जब उन्हें व्हाइट हाउस का वादा तोड़ दिया जाता है, तो वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक खतरनाक खेल शुरू कर देते हैं.

सत्ता हासिल करने की भूख

सत्ता हासिल करने की भूख6 / 8

वे सत्ता हासिल करने के लिए झूठ, धोखा, हत्या और साजिश का इस्तेमाल करते हैं. हर एपिसोड में फ्रैंक सीधे कैमरे की तरफ देखकर अपनी प्लानिंग बताता है. यह स्टाइल दर्शकों को कहानी का हिस्सा बना देता है.

विज्ञापन

क्यों हुई इतनी पॉपुलर?

क्यों हुई इतनी पॉपुलर?7 / 8

House of Cards ने राजनीति को बिल्कुल रियल तरीके से दिखाया. इसमें कोई हीरो नहीं है. सभी किरदार चालाक, स्वार्थी और खतरनाक हैं. सीरीज में दिखाया गया है कि सत्ता पाने के लिए इंसान कितना नीचे गिर सकता है.

33 Emmy Awards जीते

33 Emmy Awards जीते8 / 8

House of Cards ने कुल 33 Emmy Awards अपने नाम किए. यह नेटफ्लिक्स की पहली बड़ी ओरिजिनल सीरीज थी जिसने इतने बड़े अवॉर्ड्स जीते. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.6/10 है. इस सीरीज को लाखों लोगों ने इसे देखा और सराहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन