26 साल पुराना ये गाना और करोड़ों टूटे दिल... गोविंदा के इस दर्द-ए-दिल के आगे आज के सैड सॉन्ग्स भी भरते हैं पानी

Govinda Sad Song: गोविंदा की फिल्में और गानें दोनों ही काफी फेमस हैं. उन्होंने कई कॉमेडी-ड्रामा फिल्मों से लोगों को प्रभावित किया, जिनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.

Oye Raju Pyar Na Kariyo song
1 / 6
Oye Raju Pyar Na Kariyo song

अगर आप गोविंदा की फिल्मों के गानों में कुछ अच्छा सुनना चाहते हैं तो 26 साल पुराना ये गाना जरूर सुनें. इतने सालों बाद भी आज भी ये हर टूटे दिल का सहारा बना हुआ है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

गोविंदा की फिल्में और गानें

गोविंदा की फिल्में और गानें2 / 6

गोविंदा की कई फिल्में और गाने आज भी लोगों की जबां पर बैठे हुए हैं. उनकी कई फिल्में कॉमेडी और ड्रामा से भरी होती थी, जिनके गाने भी कल्ट क्लासिक होते थे. उनकी फिल्मों के कई गानों का आज भी याद किया जाता है.

विज्ञापन

26 साल पुराना गाना

26 साल पुराना गाना3 / 6

साल 2000 में आई फिल्म 'हद कर दी आपने' का यह सदाबहार गाना "ओए राजू प्यार ना करियो" (Oye Raju Pyar Na Kariyo) आज 26 साल बाद भी हर टूटे दिल का सहारा बना हुआ है. गोविंदा की लाजवाब एक्टिंग और उदित नारायण की मखमली आवाज ने इस गाने को भारतीय पॉप कल्चर का एक ऐसा हिस्सा बना दिया है, जिसके आगे आज के महंगे और लाउड सैड सॉन्ग्स फीके नजर आते हैं.

इस गाने के आइकोनिक होने की वजह

इस गाने के आइकोनिक होने की वजह4 / 6

आमतौर पर दर्द भरे गानों में रोना-धोना दिखाया जाता है, लेकिन गोविंदा ने इस गाने को एक मजेदार, व्यंग्यात्मक और अनूठे डांस स्टेप्स के साथ पेश किया. उनका यह 'हंसते-हंसते दर्द बयां करने' का अंदाज लोगों के दिलों को छू गया. इसके साथ ही आनंद राज आनंद के संगीत और आनंद बख्शी के लिखे इस गाने को उदित नारायण ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है.

विज्ञापन

रानी मुखर्जी संग जबरदस्त कैमिस्ट्री

रानी मुखर्जी संग जबरदस्त कैमिस्ट्री5 / 6

इस फिल्म में गोविंदा और रानी मुखर्जी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इस फिल्म के एक मजेदार सीन में गोविंदा ने खुद ही अपने माता, पिता, दादा, दादी और मामा समेत पूरे परिवार का किरदार निभाया था, जो आज भी कॉमेडी के इतिहास में माइलस्टोन माना जाता है.

फिल्म के गानों के बारे में

फिल्म के गानों के बारे में6 / 6

इस फिल्म में कई गाने आज भी कल्ट क्लासिक माने जाते हैं. फिल्म सदाबहार टाइटल ट्रैक गोविंदा और रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिए थे. आज भी आनंद राज आनंद का म्यूजिक और गोविंदा की जबरदस्त एक्टिंग काफी पसंद आती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन