Friday Theatre Releases: सिनेमाघरों में आने वाला है एंटरटेनमेंट का तूफान! 12 जून को रिलीज हो रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

Friday Theater Releases This Week: अगर आप मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो शुक्रवार यानी 12 जून 2026 को ये 6 जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली हैं. कंगना रनौत से लेकर आपको मनोज बाजपाई, सभी स्क्रीन पर आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

Friday theater releases this week
1 / 8
Friday theater releases this week

Friday Theater Releases This Week: अगर आप मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो शुक्रवार यानी 12 जून 2026 को ये 6 जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली हैं. कंगना रनौत से लेकर आपको मनोज बाजपाई, सभी स्क्रीन पर आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.  

विज्ञापन

शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में

शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में2 / 8

अगर आप मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में मनोरंजन का पिटारा खुलने वाला है, जहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी 6 बड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी. आइए देखते हैं इनकी लिस्ट.

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा

 मैं वापस आऊंगा3 / 8

दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह स्टारर यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म, जिसमें इम्तियाज अली एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने वाले हैं.

गवर्नर: द साइलेंट सेविअर

गवर्नर: द साइलेंट सेविअर4 / 8

मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा और मधू स्टारर फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की सच्ची और तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में दिखाया गया है. इसमें मनोज बाजपेयी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता

भारत भाग्य विधाता 5 / 8

कंगना रनौत, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे स्टारर इस फिल्म में 26/11 की जांबाज नर्स अंजलि कुलथे की कहानी दिखाई गई है, कि कैसे उन्होंने अपने साहस से आतंकवादियों को धूल चटा दी थी.

हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट

हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट6 / 8

मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर यह सुपरनेचुरल हॉरर दर्शकों को डराने आ रही है. विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3D हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' (2011) की यह अगली कड़ी (Franchise Film) है, जो दर्शकों को एक बार फिर डराने आ रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लोजर डे

डिस्क्लोजर डे7 / 8

एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर और कोलिन फर्थ स्टारर हॉलीवुड साई-फाई फिल्म अपने शानदार VFX और सस्पेंस से दर्शकों को बांधकर रखेगी. हॉलीवुड प्रेमियों के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है.

ओए भोले ओए 2

ओए भोले ओए 28 / 8

जगजीत संधू स्टारर यह रीजनल पंजाबी फिल्म है. यह साल 2024 में आई सुपरहिट पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'ओए भोले ओए' का ऑफिशियल सीक्वल है, जो दर्शकों को गुदगुदाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन