Friday Theater Releases: इस शुक्रवार थिएटर में इन 7 फिल्मों का होगा कब्जा, क्या 'धुरंधर 2' का टूटेगा रिकॉर्ड?
Friday Theater Releases 2026: इस शुक्रवार को थिएटर में 1 या 2 नहीं बल्कि 7 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों की लिस्ट में मृणाल ठाकुर की फिल्म का नाम भी शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे पाती हैं या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

डकैत
2 / 8मृणाल ठाकुर की 'डकैत' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये रोमांटिक एक्शन फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं फिल्म में मृणाल ठाकुर के साथ-साथ अदिवि शेष भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं.
ब्रोकन हार्मनी
3 / 8सुशांत सक्सेना और एनी सिखोन स्टारर ये फिल्म भी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस हॉरर-रोमांटिक फिल्म 'डकैत' मूवी को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी. इस फिल्म में अरुण बाली, मनोज बख्शी और अनूप जलोटा भी अहम भूमिका में हैं.
पीटर
4 / 8कन्नड़ ड्रामा-सस्पेंस फिल्म भी सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म को आप हिंदी में भी देख सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राजेश ध्रुव, डॉ. जानवी रायला और रविक्षा शेट्टी लीड रोल में हैं.
यू, मी और टस्कनी
5 / 8ये हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. कैट कोइरो के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हैले बेली, रेगे-जीन पेज, अजीजा स्कॉट और इसाबेला फेरारी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 1 घंटा 44 मिनट की है.
लव इंश्योरेंस कंपनी
6 / 8प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी स्टारर ये फिल्म भी इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है. विग्नेश शिवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार है. वहीं अब फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
द ट्रैप
7 / 8हार्दिक जोशी की 'द ट्रैप' फिल्म भी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. हालांकि ये मराठी फिल्म है लेकिन आप इस फिल्म को हिंदी में भी देख सकते हैं. फिल्म में सुजीत जाधव और मोहन जोशी भी लीड रोल में हैं.
तक्षशिला
8 / 8सतीश रामकृष्णन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एडवेंचर, ड्रामा और साइंस फिक्शन देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म में सतीश रामकृष्णन, रवि चिन्नाराज और जयश्री लीड रोल में हैं.