Friday OTT Releases: Netflix से Prime Video तक, 1 मई को रिलीज हो रही हैं ये 6 फिल्में-सीरीज; नोट कर लें डेट

Friday OTT Releases: मई का पहला शुक्रवार एंटरटेनमेंट से भरपूर होने जा रहा है. इस शक्रवार नई-नई 6 फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं?

Friday OTT Releases
1 / 7

विज्ञापन

द केरला स्टोरी 2

द केरला स्टोरी 22 / 7

अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा स्टारर ये फिल्म जी5 पर 1 मई को रिलीज होने जा रही है. इसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं. वहीं सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था.

विज्ञापन

स्वैप्ड

स्वैप्ड3 / 7

एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म 'स्वैप्ड' इस शुक्रवार ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक कॉमेडी सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं बच्चों के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

अनदेखी: द फाइनल बैटल

अनदेखी: द फाइनल बैटल4 / 7

ओटीटी की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'अनदेखी' का आखिरी सीजन भी 1 मई को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज में हर्ष छाया, सूर्या शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य और गौतम रोडे अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

ग्लोरी

ग्लोरी5 / 7

दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट की ये अपकमिंग वेब सीरीज काफी टाइम से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई है. अब फाइनली ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जा रही है. इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट के साथ-साथ जन्नत जुबेर और सुविंदर विक्की भी लीड रोल में हैं.

सपने वर्सेज एवरीवन 2

सपने वर्सेज एवरीवन 26 / 7

'सपने वर्सेज एवरीवन' का सीजन 2 भी कल यानी 1 मई को ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है. TVF की इस फेमस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सीरीज में अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

माई डियरेस्ट सेनोरिटा

माई डियरेस्ट सेनोरिटा7 / 7

स्पैनिश रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'माई डियरेस्ट सेनोरिटा' भी मई के पहले शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होगी. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फर्नांडो जी. मोलिना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको रोमांस देखने को मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन