Friday OTT Releases: 17 अप्रैल को OTT पर खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, Vijay Verma से लेकर Mrunal Thakur की फिल्में होंगी रिलीज
Upcoming Friday OTT Releases: इस शुक्रवार यानी 17 अप्रैल 2026 को OTT पर एंटरटेनमेंट का पिटारा खुलने वाला है. इस बार विजय वर्मा की मटका किंग से लेकर मृणाल ठाकुर की दो दीवाने सहर में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इन 2 फिल्मों के साथ और कौन मचाएगा तबाही?

Upcoming Friday OTT Releases: इस शुक्रवार यानी 17 अप्रैल 2026 को OTT पर एंटरटेनमेंट का पिटारा खुलने वाला है. इस बार विजय वर्मा की मटका किंग से लेकर मृणाल ठाकुर की दो दीवाने सहर में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इन 2 फिल्मों के साथ और कौन मचाएगा तबाही?
फ्राइडे पर OTT रिलीज
2 / 9इस फ्राइडे OTT पर मजेदार फिल्में रिलीज होने वाली है. इसमें विजय वर्मा की मटका किंग से लेकर मृणाल ठाकुर की दो दीवाने सहम में जैसी दमदार फिल्में रिलीज होंगी. लोग इन जैसी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप भी इन फिल्मों के नाम नोट कर लें.
मटका किंग
3 / 9विजय वर्मा की नई वेब सीरीज मत्का किंग 17 अप्रैल को Prime Video पर रिलीज हो रही है. इसमें विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा और साईं ताम्हनकर भी हैं. कहानी 1960 के दशक की मुंबई की है. सीरीज में गुलशन ग्रोवर भी हैं. अगर आपको क्राइम और ड्रामा पसंद है, तो ये सीरीज जरूर देखें.
दो दीवाने शहर में
4 / 9मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म दो दीवाने शहर में भी 17 अप्रैल को Netflix पर आ रही है. फिल्म थिएटर में फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी. कहानी दो युवाओं की है, जो अलग-अलग सोच रखते हैं. इसके निर्देशक रवि उदयवार हैं. हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी देखने वालों के लिए परफेक्ट फिल्म है.
रूममेट्स (Roommates)
5 / 9नताशा लियोन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होने वाली है. यह एक 'कमिंग-ऑफ-एज' कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सैडी सैंडलर और क्लो ईस्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें आपको दोस्तों और उनके जीवन की मजेदार कहानी मिलेगी.
Absolute Value of Romance
6 / 9यह एक कोरियाई हाई-स्कूल ड्रामा है जिसमें किम हयांग-गी मुख्य भूमिका में हैं. यह ड्रामा Amazon Prime Video पर रिलीज होने वाला है, जिसमें आपको दोस्ती, प्यार और एक युवा लेखक के संघर्षों की कहानी दिखेगी. इसमें हाई स्कूल स्टूडेंट की डबल लाइफ और रोमांस दिखाया गया है. कॉमिक टाइमिंग इसमें काफी अच्छी मिलेगी.
A Gorilla Story: Told by David Attenborough
7 / 9यह प्रसिद्ध प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो द्वारा सुनाई गई यह डॉक्यूमेंट्री गोरिल्लाओं के एक समूह और उनके विकास की भावुक कहानी है. यह 17 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होगी. यह डॉक्यूमेंट्री, प्रकृति और गोरिल्ला की जिंदगी पर आधारित है.
Alpha Males (Machos Alfa) - सीजन 3
8 / 9यह एक लोकप्रिय स्पेनिश कॉमेडी सीरीज़ अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ रही है, जो आधुनिक दुनिया में मर्दानगी और रिश्तों के बदलते स्वरूप को मजाकिया अंदाज में पेश करती है. यह जल्द ही Netflix पर रिलीज होगी.
Rubaab (रुबाब)
9 / 9यह एक मराठी रोमांटिक ड्रामा है, जो स्वाभिमान और प्यार के बीच के टकराव को दर्शाती है. फिल्म में संभाजी सासाने और शीतल पाटिल मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 अप्रैल, 2026 को ZEE5 पर रिलीज होगी. इसकी दिलचस्प कहानी लोगों को आकर्षित करेगी.