Friday OTT Releases: शुक्रवार को OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज, कॉमेडी से एक्शन तक का मिलेगा डोज

Friday OTT Releases: अप्रैल का पहला शुक्रवार मनोरंजन से भरपूर होने वाला है. 3 अप्रैल को 1 या 2 नहीं, बल्कि 7 नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं. इन सीरीज और फिल्मों की ओटीटी रिलीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्में और सीरीज बेस्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Friday ott releases
1 / 8

विज्ञापन

सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर2 / 8

आमिर खान की लेटेस्ट फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आमिर खान के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

ब्लडहाउंड्स 2

ब्लडहाउंड्स 23 / 8

कोरियन सीरीज 'ब्लडहाउंड्स' का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. फैंस को इस सीरीज के दूसरे सीजन का लंबे समय से इंतजार था. वहीं इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

मामला लीगल है 2

मामला लीगल है 24 / 8

रवि किशन की 'मामला लीगल है' का दूसरा सीजन भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस सीरीज में आपको कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. वहीं इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

मां का सम

मां का सम5 / 8

मोना सिंह और मिहिर आहूजा स्टारर 'मां का सम' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में मां और बेटे की कहानी को दिखाया गया है. आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकत हैं. वहीं फैमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन

भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन6 / 8

आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ की लेटेस्ट फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' को आप जी5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म में आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ के साथ-साथ रवि किशन और शुभांगी अत्रे लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2

गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2 7 / 8

'गैंग्स ऑफ गैलिसिया' का दूसरा सीजन भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें क्लारा लागो, तामार नोवास और लुइस जहेरा लीड रोल में हैं.

यॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2

यॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 28 / 8

'यॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2' भी कल यानी शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज की रिलीज डेट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन