2 मिनट 20 सेकेंड का 65 साल पुराना ये दर्दभरा गाना आज भी दिलों को कर देता है नम, क्या आपने सुना है?

बॉलीवुड की फिल्मों में गाने का एक अलग ही मजा होता है. कई बार फिल्में कमजोर होने के बाद भी गानों के कारण इनका कलेक्शन शानदार होता है. आपको भी बॉलीवुड फिल्मों के गाने सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक पुरानी फिल्म का गाना लेकर आए हैं, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में

ehsan tera mujhpar
1 / 5

आपको भी पुराने गाने सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए उस दौर का एक ऐसा गाना लेकर आए हैं, जिसे आज भी करोड़ो लोग सुनना पसंद करते हैं. आज भी लोग इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नजर आते हैं और रिल्स भी बनाते हैं.  

विज्ञापन

शम्मी कपूर और सायरा बानो

शम्मी कपूर और सायरा बानो2 / 5

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल 'एहसान तेरा होगा मुझ पर' है. इस गाने को साल 1961 में रिलीज किया गया था. इस गाने को दिग्गज संगीतकार मोहम्मद रफी ने गाया था. इस गाने का फीमेल वर्जन लता मंगेशकर ने गाया था. इस गाने को रिलीज हुए 65 सालों हो चुके हैं. लेकिन यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है.

विज्ञापन

एहसान तेरा होगा मुझ पर

एहसान तेरा होगा मुझ पर3 / 5

'एहसान तेरा होगा मुझ पर' गाने को रफी साहब ने अपनी आवाज देकर अमर कर दिया है. ये साल 1961 से लेकर आज तक सुना जा रहा है. यह गाना लोगों के दिलों में बसता है. इतना ही नहीं लोग यह भी कहते हैं कि इस तरह का गाना दोबारा कभी बना ही नहीं है. यह गाना 2 मिनट 20 सेकंड का है.

65 साल पहले रिलीज हुआ था ये गाना

65 साल पहले रिलीज हुआ था ये गाना4 / 5

आपको बता दें कि यह गाना साल 1961 में फिल्म 'जंगली' में रिलीज किया गया है. इस मूवी को मशहूर डायरेक्टर सुबोध मुखर्जी ने किया था. 'जंगली' फिल्म में शम्मी कपूर और सायरा बानो ने अहम किरदार निभाया था. बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था.

विज्ञापन

जंगली

जंगली5 / 5

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'जंगली' का बजट 75 लाख रुपये था. लेकिन इस फिल्म ने 1 करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. शम्मी कपूर और सायरा बानो फिल्म 'जंगली' सुपरहिट साबित हुई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन