जब Dhurandhar के सभी किरदार ने लिया ग्लैमरस अवतार, SP Aslam की जगह दिखी 90s की ये हसीना, AI ने कर दिखाया कमाल

Dhurandhar Movie AI Video: धुरंधर का खुमार अभी तक नहीं उतरा है. इस बीच X पर AI वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें धुरंधर फिल्म के एक्टरों की जगह बॉलीवुड की एक्ट्रेस नजर आ रही हैं. कोई हमजा अली मजारी के रूप में दिख रहा है, तो इस 90s की हसीना ने एस पी असलम का किरदार निभाया है.

Dhurandhar movie AI Video
1 / 8
Dhurandhar movie AI Video

विज्ञापन

धुरंधर का खुमार

धुरंधर का खुमार2 / 8

फिल्म धुरंधर का खुमार अभी उतरा भी नहीं था कि धुरंधर 2 की तैयारी शुरू हो गई. आज भी लोग धुरंधर से जुड़े मीम्स और डायलॉग्स पर बात करते रहते हैं. इसी बीच X पर AI वाला ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर धुरंधर के किरदारों ने बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के रूप में दिखाया गया है.

विज्ञापन

X पर AI वीडियो वायरल

X पर AI वीडियो वायरल3 / 8

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर AI ने कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है कि लोग हैरान रह गए. AI ने धुरंधर के सभी मुख्य किरदारों को 90 के दशक के ग्लैमरस अंदाज में बदल दिया. जहां SP चौधरी असलम की जगह 90s की एक खूबसूरत हसीना नजर आई. आइए जानते हैं.

SP असलम बने 90s की हसीना

SP असलम बने 90s की हसीना4 / 8

वीडियो में SP असलम के किरदार में रवीना टंडन नजर आ रही हैं. उनका वहीं लुक और एक्सप्रेशन आपको एकदम एसपी असलम जैसे दिखाई देंगे. रवीना टंडन 90s की खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं. इस अवतार में एक्ट्रेस और भी कहर ढा रही हैं.

विज्ञापन

किस एक्ट्रेस ने कौन सा किरदार निभाया?

किस एक्ट्रेस ने कौन सा किरदार निभाया?5 / 8

अलग अलग एक्ट्रेस ने धुरंधर फिल्म के कई किरदार निभाए. जैसे कि अजीत डोभाल की किरदार निभा रहे आर माधवन की जगह काजोल दिखीं. मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे अर्जुन रामपाल की जगह करीना कपूर दिखाई दी.

रणवीर सिंह के रोल में दिखी उनकी पत्नी

रणवीर सिंह के रोल में दिखी उनकी पत्नी6 / 8

इन किरदारों के अलावा प्रियंका चोपड़ा, उजैर बलोच के रूप में, तो वहीं तबू ने रहमान डकैत का रोल निभाया. सबसे मजेदार तो तब लगा, जब रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने मेन रोल हमजा अली मजारी रोल निभाया.

विज्ञापन

AI की करामात

AI की करामात7 / 8

बता दें कि यह सारी करामात AI की है. धुरंधर के किरदारों को बदलकर बॉलीवुड की एक्ट्रेसों में बदलना नया कॉन्सेप्ट है, लेकिन दीपिका, रवीना, काजोल, प्रियंका को धुरंधर अवतार में देखकर काफी अजीबो गरीब लगा. बता दें कि इससे पहले धुरंधर के किरदार में TMKOC के एक्टर्स भी नजर आए थे.

धुरंधर 2 का आगाज

धुरंधर 2 का आगाज8 / 8

धुरंधर 2 भी 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि पहले वाली धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. अब 2026 में इसके सीक्वल का इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन