3000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म फ्रेंचाइजी, जिसने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, आज भी OTT की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल

Dhurandhar Franchise Highest Collection: आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा में अपना अलग औदा स्थापित किया है. इसने आजतक की सारी फ्रेंचाइजी को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा कमाई की. आज भी ओटीटी पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है.

Dhurandhar franchise worldwide collection
1 / 7
Dhurandhar franchise worldwide collection

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़कर अपना अलग स्थान बनाया है. सबसे लंबी फिल्म होने के साथ लोगों को पूरे अधिकार के साथ सीट से चिपकाए रखा. दर्शक आज भी इस फिल्म को बार बार देखना पसंद कर रहे हैं.  

विज्ञापन

धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता

धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता2 / 7

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर फ्रेंचाइजी' ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में ₹3,000 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बनकर एक नया इतिहास रच दिया है. इस जासूसी एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन

धुरंधर फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 7

इस डुओलॉजी (दो फिल्मों की सीरीज) ने मिलकर दुनिया भर में ₹3,200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग ₹1,350.83 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि 19 मार्च 2026 को आई इस सीक्वल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाते हुए अकेले ही ₹1,850.18 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया.

टोटल फ्रेंचाइजी कलेक्शन

टोटल फ्रेंचाइजी कलेक्शन4 / 7

दोनों पार्ट्स को मिलाकर कुल कमाई ₹3,201.01 करोड़ रही, जिसने 'बाहुबली' और 'पुशपा' जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी को भी पीछे छोड़ दिया. आदित्य धर और रणवीर सिंह की ये धांसू फिल्म यही नहीं रुकी. इसने ओटीटी पर भी कमाल कर दिखाया है.

विज्ञापन

धुरंधर फ्रेंचाइजी का ओटीटी रिलीज

धुरंधर फ्रेंचाइजी का ओटीटी रिलीज5 / 7

थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद, अब यब फ्रेंचाइजी ओटीटी पर लगातार ट्रेंड कर रही है. फिल्म के दोनों पार्ट्स वर्तमान में Netflix पर स्ट्रीम हो रही है और लंबे समय से मोस्ट-वॉच्ड फिल्मों की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. इसके अलावा यही दोनों पार्ट्स अभी JioHotstar पर भी स्ट्रीम हो रहे हैं.

फ्रेंचाइजी द्वारा बनाए गए बड़े रिकॉर्ड्स

फ्रेंचाइजी द्वारा बनाए गए बड़े रिकॉर्ड्स6 / 7

भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म सीरीज (फ्रेंचाइजी) के लिए इस आंकड़े को छूना एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है. 'धुरंधर 2' ने भारत में ₹1,088 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर के 'जवान' और 'पठान' को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म का तमगा हासिल किया. यह फिल्म खाड़ी देशों और चीन में रिलीज नहीं हुई थी, इसके बावजूद इसने वैश्विक स्तर पर इतनी बड़ी कमाई दर्ज की.

विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट

 फिल्म की स्टार कास्ट7 / 7

इस फिल्म फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश खन्ना, पहले पार्ट में अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन जैसे दमदार किरदार देखने को मिले. इन सभी किरदारों ने फिल्म में जान डाल दी. हर किरदार ने अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों को हैरान कर डाला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन