‘रहमान डकैत’ को कहा था NO… अब फिल्म हिट होते ही हुआ पछतावा, कौन हैं वो 3 स्टार्स? जिन्होंने ठुकराया था ऑफर

Rehman Dakait: फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था. फिल्म के इस किरदार की बेहद तारीफ हुई है और इसकी आज भी चर्चा होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना से पहले ये रोल किस-किस स्टार को ऑफर हुआ था? आइए जानते हैं...

Rehman Dakait
1 / 7
Rehman Dakait. image credit- social media

विज्ञापन

रहमान डकैत

रहमान डकैत2 / 7

फिल्म 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में इसके बारे में बात की है. मुकेश छाबड़ा ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया है कि अक्षय खन्ना से पहले रहमान डकैत का रोल कई एक्टर्स को ऑफर हुआ था, लेकिन हर किसी ने इसे करने से मना कर दिया था.

विज्ञापन

एक्टर्स ने किया रिजेक्ट

एक्टर्स ने किया रिजेक्ट3 / 7

मुकेश छाबड़ा ने कहा कि मैं उन लोगों के नाम नहीं बता सकता, काश, मैं बता पाता, लेकिन दो-तीन एक्टर्स ने यह रोल ठुकरा दिया था. हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद उनके कॉल और मैसेज आए कि काश हमने इसे हां कर दी होती. इस रोल के लिए एक साउथ का एक्टर था और दो बॉलीवुड से थे, लेकिन तीनों ने ही इसे मना कर दिया था.

क्या बोले थे स्टार्स

क्या बोले थे स्टार्स4 / 7

मुकेश ने आगे बताया कि जब उन्हें ये रोल ऑफर हुआ था, तो उन्होंने मुझे बहुत अजीब लॉजिक दिया था. उनका कहना था कि ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है और रणवीर की फिल्म है. इस जवाब को सुनने के बाद छाबड़ा खुद भी हैरान रह गए थे.

विज्ञापन

अनिल कपूर

अनिल कपूर5 / 7

गौरतलब है कि मुकेश छाबड़ा ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही अनिल कपूर ने ये माना था कि उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी थी और उन्हें इस बात का अफसोस भी है.

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना6 / 7

मुकेश छाबड़ा की मानें तो इन सभी स्टार्स के मना करने के बाद 'रहमान डकैत' के रोल के लिए अक्षय खन्ना को अप्रोच किया गया. उन्होंने बताया कि मैंने उन्हें कॉल किया था, तो उन्होंने कहा कि वो आ जाएंगे. मैंने उसी दिन अक्षय को स्क्रिप्ट भेजी. अगले दिन सुबह को ही उनका मैसेज आ गया था कि वो इस रोल को कर रहे हैं.

विज्ञापन

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना7 / 7

मुकेश का कहना है कि कुछ सीनियर एक्टर्स स्क्रिप्ट सुनकर तुरंत फैसला लेते हैं और ज्यादा सोचते नहीं. अक्षय खन्ना ने भी उसी अंदाज में इस रोल के लिए हामी भरी और फिल्म की रिलीज के बाद उनका ये किरदार बेहद पॉपुलर हो गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन