Dhurandhar ने रचा इतिहास, बन गई ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली फ्रेंचाइजी, बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ को औंधे मुंह पटका

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमाल का कलेक्शन किया है. अब इस फ्रेंचाइजी ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 'बाहुबली' और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

Dhurandhar
1 / 7
Dhurandhar. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 7

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन इस फिल्म की फ्रेंचाइजी ने एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म का कलेक्शन3 / 7

भारत में फिल्म का कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने वाला है. ये फिल्म वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर चुकी है.

पहली फ्रेंचाइजी

पहली फ्रेंचाइजी4 / 7

अब ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसी के साथ ये ऐसा करने वाली पहली भारतीय फ्रेंचाइजी बन गई है.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 25 / 7

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 27 दिनों में भारत में खबर लिखे जाने तक 1094.58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1310.40 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक 1,718.62 करोड़ पहुंच गया है.

धुरंधर

धुरंधर6 / 7

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब 1,307.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. भारत में ‘धुरंधर’ का नेट कलेक्शन 840.20 करोड़ रुपये ही रहा था. ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड 1307.35 करोड़ और ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1718.62 करोड़ रुपये मिलाकर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 3,025.97 करोड़ हो गया है.

विज्ञापन

टॉप फ्रेंचाइजी

टॉप फ्रेंचाइजी7 / 7

भारत की टॉप फ्रेंचाइजी फिल्मों की बात करें तो इसमें 'धुरंधर' 3025.97 करोड़ रुपये, 'बाहुबली' 2438 करोड़ रुपये, 'पुष्पा' 2092 करोड़ रुपये, 'केजीएफ' 1450 करोड़ रुपये और 'टाइगर' 1342 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी हैं, जिसमें 'धुरंधर' ने कई फिल्मों को पछाड़ दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन