Dhurandhar 2 BO Collection: 1000 करोड़ के पार पहुंचा Dhurandhar The Revenge का कलेक्शन, जानें भारत में कितने छापे नोट

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 7 दिनों से छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं रणवीर सिंह की ये फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अभी भी फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं देखने को मिल रही है चलिए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड के साथ-साथ भारत में कितनी कमाई की है?

dhurandhar 2 box office collection day 7
1 / 8

विज्ञापन

'धुरंधर 2' का क्रेज

'धुरंधर 2' का क्रेज2 / 8

रणवीर सिंह Dhurandhar The Revenge से बॉलीवुड के टॉप सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह की फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. रील्स में रणवीर सिंह ही छाए हुए हैं.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन3 / 8

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने महज 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 1,006.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. इसके बाद भी अभी तक फिल्म की कमाई पर ब्रेक नहीं लग पाया है.

'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारत में कितने छापे नोट?

'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारत में कितने छापे नोट?4 / 8

'धुरंधर: द रिवेंज' ने इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ नोट छाप लिए हैं. वहीं इंडियन नेट कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने अब तक 623.42 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के साथ ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' की कमाई में लगातार उछाल

'धुरंधर 2' की कमाई में लगातार उछाल5 / 8

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की कमाई में वीक डे में भी उछाल देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही वीकेंड पर फिल्म ने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है.

'धुरंधर 2' ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

'धुरंधर 2' ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे6 / 8

'धुरंधर: द रिवेंज' ने कलेक्शन के मामले में तो दिल लूट ही लिया है, वहीं फिल्म ने 'एनिमल', 'पठान', 'जवान', 'बाहुबली' और 'धुरंधर' को भी कमाई के मामले में धूल चटा दी है. इन फिल्मों को पीछे छोड़कर अब 'धुरंधर 2' टॉप फिल्मों में ऊपर आ गई है.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट7 / 8

वहीं जहां रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी भी लीड रोल में हैं.

'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी ने जीता दिल

'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी ने जीता दिल8 / 8

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' में सितारों के साथ-साथ फिल्म की कहानी को भी खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म में देशभक्ति, एक्शन और थ्रिलर सीन्स ने फैंस को फिल्म देखने पर खूब मजबूर किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन