Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 'धुरंधर 2' ने 10वें दिन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने 10वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने महज 10 दिनों में अपने ही पहले पार्ट 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की काफी तारीफ हो रही है. चलिए जानते हैं 'धुरंधर 2' ने अब तक कितनी कमाई की है?

dhurandhar 2 box office collection day 10 (7)
1 / 8

विज्ञापन

'धुरंधर 2' की कमाई में आया उछाल

'धुरंधर 2' की कमाई में आया उछाल2 / 8

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. ये ही वजह है कि ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' ने 10वें दिन कितनी की कमाई?

'धुरंधर 2' ने 10वें दिन कितनी की कमाई?3 / 8

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 62.85 करोड़ की कमाई की है. इसकी ऑक्यूपेंसी 44.8% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो 10वें दिन फिल्म के 18,820 शोज रहे.

'धुरंधर 2' ने इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' ने इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड4 / 8

10वें दिन की कमाई के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें 'धुरंधर', 'पुष्पा 2', 'छावा', 'गदर 2', 'बाहुबली 2', 'एनिमल', 'स्त्री 2', 'दंगल', 'जवान' और 'सैयारा' जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

किसने कितनी की कमाई?

किसने कितनी की कमाई?5 / 8

दरअसल 10वें दिन इन 10 मूवीज ने 'धुरंधर 2' से कम कमाई की थी. 10वें दिन 'धुरंधर' ने 58 करोड़, 'पुष्पा 2' ने 46 करोड़, 'छावा' ने 40 करोड़, 'गदर 2' ने 38.9 करोड़, 'बाहुबली 2' ने 34.5 करोड़, 'एनिमल' ने 33.53 करोड़, 'स्त्री 2' ने 33 करोड़, 'दंगल' ने 30.69 करोड़, 'जवान' ने 30.1 करोड़ और 'सैयारा' ने 30 करोड़ की कमाई की थी.

भारत में 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारत में 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन6 / 8

'धुरंधर 2' का 10 दिनों में भारतीय नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ है. वहीं इंडियन ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म ने 930.44 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 1000 करोड़ पहुंच जाएगा.

विज्ञापन

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन7 / 8

वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड 1,226.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलने वाला है. ये फिल्म जब से रिलीज हुई है तभी से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट8 / 8

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. सोशल मीडिया पर फैंस इन सितारों की रील्स वायरल कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन