'धुरंधर 2' से पहले OTT पर देखें ये 9 स्पाई एक्शन फिल्में, Prime Video से Netflix तक पर हैं मौजूद

Spy Action Movies on OTT: 'धुरंधर 2' का शोर चारों तरफ मचा हुआ है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इस फिल्म से पहले आप ओटीटी पर और भी स्पाई एक्शन फिल्में देख सकते हैं. इस लिस्ट में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से लेकर आलिया भट्ट तक की फिल्म भी शामिल है. चलिए फिल्म की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

dhuarndhar 2 spy movies on OTT
1 / 10

विज्ञापन

धुरंधर

धुरंधर2 / 10

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भी स्पाई थ्रिलर है. ये साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है. वहीं अब इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' आज रिलीज होने जा रहा है. 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

नाम शबाना

नाम शबाना3 / 10

तापसी पन्नू की ये फिल्म भी स्पाई थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं. तापसी पन्नू के साथ-साथ इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं.

बेल बॉटम

बेल बॉटम4 / 10

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2021 में आई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता और वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मिसेज अंडरकवर

मिसेज अंडरकवर5 / 10

राधिका आप्टे की 'मिसेज अंडरकवर' भी एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में राधिका आप्टे के साथ-साथ रोशनी भट्टाचार्य, राजेश शर्मा और सुमित व्यास लीड रोल में हैं. ये मूवी जी5 पर उपलब्ध है.

पठान

पठान6 / 10

साल 2023 में आई शाहरुख खान की 'पठान' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

टाइगर 3

टाइगर 37 / 10

सलमान खान की 'टाइगर 3' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में आपको थ्रिल सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं सलमान खान के साथ-साथ फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

राजी

राजी8 / 10

आलिया भट्ट की 'राजी' भी एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत सैयद की एक भारतीय जासूस का किरदार बखूबी निभाया है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मिशन मजनू

मिशन मजनू9 / 10

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

खुफिया

खुफिया10 / 10

तब्बू और अली फजल की 'खुफिया' में भी आपको स्पाई वाली कहानी देखने को मिलेगी. तब्बू और अली फजल के साथ इस फिल्म में वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन