भारत में 3 सितारों के नाम ये खास रिकॉर्ड, 'धुरंधर 2' फेम रणवीर सिंह भी लिस्ट में शामिल; जानिए बाकी 2 कौन

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है. वहीं 'धुरंधर 2' को रणवीर सिंह ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो भारत में सिर्फ 2 ही सितारों के पास है. वहीं अब इन 2 सितारों के साथ रणवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. अब रणवीर सिंह को मिलाकर इस रिकॉर्ड की लिस्ट में 3 सितारे शामिल हो गए हैं. चलिए जानते हैं आखिर ये कौन सा रिकॉर्ड है और किस-किसके नाम है?

dhurandhar2 ranveer singh
1 / 8

विज्ञापन

'धुरंधर 2' की ताबड़तोड़ कमाई

'धुरंधर 2' की ताबड़तोड़ कमाई2 / 8

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 10 दिनों में वर्ल्ड वाइड 1,226.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अभी भी फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. वीकेंड पर अभी फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा और ऊपर जाएगा.

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड3 / 8

रणवीर सिंह ने अपनी 'धुरंधर 2' से एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. 'धुरंधर 2' रणवीर सिंह के करियर की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिससे एक्टर उन एक्टर्स की लिस्ट में आ गए हैं जो 2 फिल्में 1000 करोड़ी दे चुके हैं.

रणवीर सिंह की 1000 करोड़ी 2 फिल्में

रणवीर सिंह की 1000 करोड़ी 2 फिल्में4 / 8

'धुरंधर 2' से पहले रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने भी 1000 करोड़ पार किए थे. 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ की कमाई की थी. जिसके बाद 'धुरंधर 2' ने भी अब 1000 करोड़ के क्लब में अपनी एंट्री पक्की कर ली है.

विज्ञापन

कौन हैं वो सितारे जिनके नाम है ये रिकॉर्ड?

कौन हैं वो सितारे जिनके नाम है ये रिकॉर्ड?5 / 8

रणवीर सिंह अपनी 2 फिल्मों से उस क्लब में एंट्री कर चुके हैं जिसमें पहले से ही 2 सितारे हैं. रणवीर सिंह से पहले शाहरुख खान और प्रभास भी 1000 करोड़ वाली 2 फिल्में दे चुके हैं. अब रणवीर सिंह को मिलाकर ये रिकॉर्ड भारत के इन 3 सितारों ने ही बनाया है.

शाहरुख खान की फिल्में

शाहरुख खान की फिल्में6 / 8

शाहरुख खान की बात करें तो 2023 में एक्टर ने 2 ऐसी फिल्में दी थीं, जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस लिस्ट में 'पठान' और 'जवान' शामिल हैं. इन दोनों फिल्मों ने 1000 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके के साथ शाहरुख खान ऐसे पहले एक्टर बन गए थे, जिसने ये कारनामा किया.

विज्ञापन

प्रभास की फिल्में

प्रभास की फिल्में7 / 8

वहीं प्रभास का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. प्रभास की 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 2024 में प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' रिलीज हुई. इस फिल्म ने भी 1000 करोड़ का कलेक्शन पार किया. इस तरह से प्रभास भी इस लिस्ट में ऐड हो गए.

'धुरंधर 2' और रिकॉर्ड बनाने को तैयार

'धुरंधर 2' और रिकॉर्ड बनाने को तैयार8 / 8

'धुरंधर 2' की बात करें तो इस फिल्म ने महज 10 दिनों में 1,226.44 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. इससे तय है कि ये फिल्म अभी भी और भी रिकॉर्ड बनाने वाली है. बता दें फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन