Dhurandhar 2 के ये 7 नए चेहरे बने फिल्म की जान, एक की एंट्री पर तो खूब बजी तालियां
Dhurandhar 2 New Faces: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह की फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस भी इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं. वहीं पुराने किरदारों के साथ-साथ फिल्म में इस बार कुछ नए किरदार भी दिखाई दिए, जिन्होंने फैंस को खूब एंटरटेन किया. यामी गौतम से लेकर दानिश इकबाल तक ने ऑडियंस के दिलों में जगह बना ली. चलिए इन नए किरदारों पर एक नजर डालते हैं.

यामी गौतम
2 / 9बॉलीवुड एक्ट्रेस और आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' में एक भारतीय जासूस के रूप में एंट्री की. भले ही मूवी में उनका कैमियो था, लेकिन उनके रोल ने काफी बड़ा प्रभाव डाला. यामी भारतीय जासूस बनकर एक आतंकवादी का खात्मा करती नजर आती हैं. वहीं यामी गौतम की एंट्री पर भी खूब सीटियां और तालियां बजीं.
सुविंदर पाल
3 / 9आदित्य धर की 'धुरंधर 2' में सुविंदर पाल ने पाकिस्तानी ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार निभाया. इस सितारे ने अपनी एक्टिंग से इस किरदार में जान फूंक दी. फिल्म ब्रिगेडियर जहांगीर मेजर इकबाल के होते हैं. मेजर इकबाल अपने ही पिता को मार देते हैं. वहीं इससे पहले सुविंदर पाल 'कोहरा' सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.
भाषा सुंबली
4 / 9आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में भाषा सुंबली ने जसकीरत सिंह रंगी की वकील की भूमिका निभाई. इस किरदार ने भी ऑडियंस के दिलों पर काफी गहरा प्रभाव डाला. बता दें भाषा सुंबली ने नेटफ्लिक्स की 'बारामूला' का भी किरदार निभाया.
उदयबीर संधू
5 / 9'धुरंधर: द रिवेंज' में उदयबीर संधू का भी अहम रोल देखने को मिला. फिल्म में उदयबीर संधू ने जसकीरत सिंह रंगी बने रणवीर सिंह के बचपन के दोस्त गुरबाज सिंह का किरदार निभाया. फिल्म में गुरबाज सिंह का निकनेम पिंडा होता है. भारतीय होने के बाद पिंडा पाकिस्तान में ड्रग्स का बिजनेस करता है. हालांकि बाद में हमजा अली मजारी बने रणवीर सिंह पिंडा को मौत के घाट उतार देते हैं.
परवीर कौर
6 / 9परवीर कौर ने इस फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी की बहन जसलीन कौर रंगी का किरदार निभाया. जिसके मर्डर का बदला लेने के लिए ही जसकीतर सिंह रंगी 'धुरंधर' बनता है. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया. वहीं परवीर कौर के किरदार को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया और इस किरदार ने ऑडियंस के दिलों में अलग ही छाप छोड़ दी.
मधुरजीत सरघी
7 / 9मधुरजीत सरघी भी 'धुरंधर 2' में दिखाई दीं. एक्ट्रेस ने इस फिल्म में रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह रंगी वाले किरदार की मां का रोल निभाया. फिल्म में उनका नाम प्रभनीत कौर रंगी होता है. वहीं फैंस को भी ये किरदार काफी पसंद आया. बता दें मधुरजीत सरघी कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.
हितिका बाली
8 / 9'धुरंधर 2' में हितिका ने भी अहम रोल निभाया. फिल्म में हितिका ने जसकीरत की दूसरी बहन हरलीन कौर रंगी का किरदार निभाया है. इस किरदार को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया. फैंस के जहन में हितिका की एक्टिंग बस गई और वो दिलों पर छा गईं.
दानिश इकबाल
9 / 9एक्टर दानिश इकबाल ने 'धुरंधर 2' में बड़े साहब का किरदार निभाया. फैंस को भी ये किरदार काफी पसंद आया. वहीं दानिश इकबाल इस फिल्म की वजह से सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. हर कोई उनके किरदार की तारीफ कर रहा है. बता दें दानिश इससे पहले 'महारानी 2' जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.