
1 / 8
Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सितारे भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. प्रीति जिंटा से लेकर विजय देवरकोंडा तक ने फिल्म और फिल्म के सितारों की काफी तारीफ की. चलिए आपको भी बताते हैं सितारों ने क्या कुछ कहा?
अल्लू अर्जुन

2 / 8
'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' के लिए लंबा चौड़ा नोट लिखा. एक्टर ने नोट में लिखा, 'अभी-अभी धुरंधर 2 देखी है. ये फिल्म देशभक्ति और स्वैग का संगम है. एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी. कई तालियां बटोरने वाले पल. जबरदस्त! पूरी टीम को बधाई. माधवन और सभी कलाकारों का ने शानदार अभिनय किया है.'
प्रीति जिंटा

3 / 8
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया. साथ ही एक्ट्रेस ने अर्जुन रामपाल के साथ फोटोज भी शेयर कीं. एक्ट्रेस ने नोट में लिखा, 'मैंने अभी-अभी धुरंधर 2 देखी और मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो. निर्देशन, अभिनय, संगीत, संपादन, कहानी, कास्टिंग और हर विभाग लाजवाब है.'
विजय देवरकोंडा

4 / 8
विजय देवरकोंडा ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने वाला है. भारत माता की जय! पूरी कास्ट और क्रू को अपार प्रेम और सम्मान.' वहीं विजय ने रणवीर सिंह, आदित्य धर, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की भी जमकर तारीफ की.
कार्तिक आर्यन

5 / 8
कार्तिक आर्यन ने भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर की. साथ ही उन्होंने लिखा, 'धुरंधर द रिवेंज बेहतरीन फिल्म है. आदित्य धर ने एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव रचा है और रणवीर सिंह ने शानदार अभिनय किया है. जरूर देखें.'
अनन्या पांडे

6 / 8
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'धुरंधर 2' का रिव्यू शेयर किया. एक्ट्रेस ने पोस्ट में रणवीर सिंह, आदित्य धर और पूरी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की. अनन्या का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
रामगोपाल वर्मा

7 / 8
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की. डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म ने भारतीय इंडस्ट्री को नई पहचान दी है. साथ ही डायरेक्टर ने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि आज से डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग आदित्य से ही शुरू होगी.
अनुपम खेर

8 / 8
पिंकविला से बातचीत करते हुए अनुपम खेर ने फिल्म की तारीफ की. एक्टर ने कहा कि फिल्म को सफल बनाने का बहुत सारा श्रेय आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और राकेश बेदी को जाता है. लेकिन रणवीर सिंह ने कमाल ही कर दिखाया, वो एक सुपरस्टार हैं. उनकी एक्टिंग ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया है.