Dhurandhar 2 OTT Release: अब OTT पर तहलका मचाएगी धुरंधर 2, जानें कब और कहां देखें रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म?
Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है. यह 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. थिएटर पर यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई, जिसने भारतीय सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़े. मगर क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म OTT पर कब और कहां रिलीज हो सकती है? आइए जानते हैं.

Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है. यह 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. थिएटर पर यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई, जिसने भारतीय सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़े. मगर क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म OTT पर कब और कहां रिलीज हो सकती है? आइए जानते हैं.
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म
2 / 8रणवीर सिंग की फिल्म धुरंधर 2-द रिवेंज (Dhurandhar 2: The Revenge) ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. लोग अभी भी लगातार सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का मजा ले रहे हैं. फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड
3 / 8धुरंधर 2 अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. साढ़े 3 घंटे से ज्यादा की फिल्म होने के बावजूद इसने इतना अच्छा मार्केट में प्रदर्शन किया. इसके निर्देशक आदित्य धर ने बड़े बारीकी से फिल्म को बनाया.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
4 / 8इस फिल्म ने भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹1,042.65 करोड़ का किया है. वहीं भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,237.21 करोड़ (20 दिनों तक) किया है. अगर वर्ल्डवाइड की कुल कमाई को देखें तो फिल्म ने ₹1,641.21 करोड़ कमाए हैं.
फिल्म की अन्य उपलब्धियां
5 / 8बता दें कि यह फिल्म भारत में ₹1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इसने प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इसके अलावा 'धुरंधर 2' बॉलीवुड इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी, जिसने पहले दिन करीब ₹102.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.
कब होगी OTT पर रिलीज?
6 / 8धुरंधर 2 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar ने करीब ₹120-150 करोड़ के भारी-भरकम सौदे में खरीदे हैं. इसका मतलब है कि जब भी धुरंधर 2 OTT पर रिलीज होगी, तो वह JioHotstar पर रिलीज होगी.
किस डेट को होगी रिलीज?
7 / 8धुरंधर 2 के OTT रिलीज की डेट ऑफीशियली अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन जल्द ही यह फिल्म आपको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दिखेगी, जिसे आप थिएटर और OTT पर घर बैठकर देख सकते हैं.
संभावित कारण
8 / 8कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को OTT पर जल्द इसीलिए भी नहीं रिलीज कर रहे हैं, क्योंकि अभी आईपीएल चल रहा है. इससे व्यूवरशिप प्रभावित हो सकता है. हालांकि, इस बात की अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.