Netflix नहीं, तो कहां आएगी Dhurandhar 2, करोड़ों में हुई डील, किस ओटीटी ने खरीदे राइट्स?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अभी भी सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अभी भी थिएटर्स में इसका जलवा बरकरार है.

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' के ओटीटी पर आने की चर्चा जोरों से है. हर कोई फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहा है. हालांकि, अब सवाल ये है कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी?

विज्ञापन

थिएटर्स में धुरंधर 2

थिएटर्स में धुरंधर 23 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इसकी कमाई अभी भी जारी है और दर्शक फिल्म को देख रहे हैं.

नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स4 / 7

फिल्म के ओटीटी पर आने की बात करें तो अभी ये जानकारी नहीं है कि फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी, लेकिन ये सुनने में जरूर आया है कि इस बार फिल्म पहले पार्ट की तरह नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी.

विज्ञापन

मेकर्स ने की डील

मेकर्स ने की डील5 / 7

फिल्म के मेकर्स की एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ करोड़ों की डील हो चुकी है. मेकर्स ने ये डील बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म से की है.

ओटीटी राइट्स

ओटीटी राइट्स6 / 7

भले ही फिल्म की ओटीटी रिलीज में अभी टाइम है, लेकिन आपको बता देते हैं कि ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखने को मिल सकती है. जी हां, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं.

विज्ञापन

करोड़ों में हुई डील

करोड़ों में हुई डील7 / 7

रिपोर्ट्स की मानें, तो ये डील करीब 150 करोड़ रुपये की है, जो किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक है. साथ ही सुनने में आ रहा है कि फिल्म मई के अंत या जून की शुरुआत में स्ट्रीमिंग शुरू कर सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन