Dhurandhar 2 के 7 ट्विस्ट, जिनकी वजह से उठेंगे Goosebumps, सीन देखकर हलक में आ जाएंगी सांसे!

Dhurandhar 2 Movie Twists: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के दो दिनों में ही 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इंडिया में ही कर लिया है. फिल्म के सभी कलाकारों, डायरेक्टर और म्यूजिक तक की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

Dhurandhar 2 Movie Twists
1 / 8
Dhurandhar 2 Movie Twists

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' के चर्चे खूब हो रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. फिल्म के एक सीन और एक्टर्स की एक्टिंग की चर्चा जोरों पर हो रही है. फिल्म के कई सीन्स रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद Goosebumps उठेंगे. सीन्स ऐसे हैं कि हलक में सांसे भी आ जाएंगी. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म के 7 ट्विस्ट के बारे में, जिसे पलक तक झपका पाना बड़ा मुश्किल होता है.

विज्ञापन

बड़े साहब का खुलासा

बड़े साहब का खुलासा2 / 8

फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्विस्ट सीन में से एक 'बड़े साहब' का खुलासा है. फिल्म में बड़े साहब का खुलासा होता है तो आंखों चौंधिया जाती है. मूवी में बड़े साहब का रोल किसी और का नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम का होता है, जिसे दानिश इकबाल ने प्ले किया है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि दाऊद का नेटवर्क केवल ड्रग्स या हथियारों तक सीमित नहीं रहा है बल्कि एक बड़े राजनीतिक तख्तापलट की साजिश का हिस्सा भी बन गया है.

विज्ञापन

आलम की मौत

आलम की मौत3 / 8

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का साथ देने वाला दूसरा स्पाई कोई और नहीं बल्कि आलम नाम का शख्स होता है, जिसे गौरव गेरा ने रोल प्ले किया था. फिल्म में जब आलम की मौत होती है वो बड़ी ही शॉकिंग होती है. हमजा खुद आलम को मौत के घाट उतारते हैं. इसके पीछे की वजह भी काफी हैरान करने वाली होती है. ये एक बड़ा ट्विस्ट होता है, जिसके बाद हमजा खतरे में आ जाता है.

एसपी चौधरी असलम की मौत

एसपी चौधरी असलम की मौत4 / 8

आलम की मौत के बाद हमजा शक के घेरे में आ जाता है. एससी चौधरी यानी कि संजय दत्त का मानना होता है कि हमजा बिना वजह के किसी को मारता नहीं है. उधर पाकिस्तान में बैठे सभी आतंकियों को हमजा मरवा देता. अब इसके पीछे किसका हाथ है इसका तफ्तीश शुरू हो जाती है. आलम की मौत हमजा को शक के घेरे में ले आती है. इसके बाद एसपी चौधरी और हमजा के बीच जो सीन देखने के लिए मिलते हैं वो कमाल के होते हैं. पलक झपकते ही हमजा माइंड गेम खेलकर एसपी चौधरी को भी मौत के घाट उतार देता है. ये सीन यकीनन देखकर आपके Goosebumps उठेंगे.

विज्ञापन

मेजर इकबाल वर्सेज हमजा अली मजारी की फाइट

मेजर इकबाल वर्सेज हमजा अली मजारी की फाइट5 / 8

वहीं, मेजर इकबाल के साथ हमजा अली मजारी का फाइट सीन भी कमाल का ट्विस्ट से भरा होता है. मेजर इकबाल यानी कि अर्जुन रामपाल हमजा को मारने के लिए सारी प्लानिंग करके बैठे होते हैं. जैसे ही मेजर, हमजा को अपने कब्जे लेने की कोशिश करता है तो लगता है अब सब खेल खत्म लेकिन हमजा एक इंडिया स्पाई होता है दिमाग तो चलाएगा ही फिर जो ट्विस्ट आता है, बम धमाके और गोलियों का बौछार होती है वो जबरदस्त लगता है.

असली धुरंधर की पहचान

असली धुरंधर की पहचान6 / 8

इतना ही नहीं, 'धुरंधर' तो में पहले सभी को लगता है कि असली धुरंधर रणवीर सिंह हैं. लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स में जो खुलासा होता है वो बड़ा ही शॉकिंग होता है. ये बड़े ट्विस्ट जैसा होता है. फिल्म का असली धुरंधर राकेश बेदी यानी जमील जमाली होते हैं, जो 45 साल से पाकिस्तानी हुकूमत में होते हैं और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं.

विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन

दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन7 / 8

इसके साथ ही फिल्म 'धुरंधर 2' में एक और शॉकिंग सीन देखने के लिए मिलता है, जिसे देखने के बाद सच में आपके अंदर Goosebumps उठेंगे. फिल्म में हमजा आखिरी सीन में कहता है कि उसे बस एक बात का पछतावा है कि वह दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन नहीं दे पाया. उसकी बात सुनकर जमील जमाली बताता है कि उसने ही दाऊद की ये हालत की है. क्योंकि उसी ने पहले ही उसे स्लो पॉइजन दे दिया था. इस जबरदस्त को देखने के बाद हर कोई सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाता है.

परिवार से बिछड़ने का दर्द

परिवार से बिछड़ने का दर्द8 / 8

फिल्म के आखिरी में एक इमोशनल सीन भी देखने के लिए मिलता है. रणवीर सिंह पहले से काफी बदल चुके होते हैं. वह अपने परिवार से मिलने के लिए चोरी छुपे जाते हैं लेकिन मिल नहीं पाते हैं. बस दूर से उन्हें देखते हैं और फिर से मिशन पर वापस लौट जाते हैं. परिवार से बिछड़ने का जो ये दर्द होता है फिल्म में काफी भावुक करने देने वाला है. ये दिल को कचोट लेने वाला होता है, जो बताता है कि एक जासूस बनना आसान नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन