कौन हैं Dhurandhar 2 फेम सलीम सिद्दीकी? जिन्होंने पर्दे पर जिंदा किया UP का कुख्यात गैंगस्टर

Dhurandhar 2 Salim Siddiqui: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ कई एक्टर्स ने ऑडियंस का दिल जीता. वहीं फिल्म में एक सितारे ने यूपी के कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद का किरदार निभाया. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सलीम सिद्दीकी हैं, जिन्होंने अतीक अहमद का किरदार निभाया.

Aditya dhar dhurandhar 2
1 / 8

विज्ञापन

पर्दे पर जिंदा हुआ अतीक अहमद

पर्दे पर जिंदा हुआ अतीक अहमद2 / 8

बॉलीवुड फिल्म में अतीक अहमद का किरदार निभाने वाले सलीम सिद्दीकी की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई. जैसे ही अतीक अहमद की झलक स्क्रीन पर दिखाई गई, किसी को यकीन ही नहीं हो पाया कि वो सलीम सिद्दीकी थे. सभी को लगा कि असल में पर्दे पर अतीक अहमद आ गया है.

विज्ञापन

किसने निभाया अतीक अहमद का रोल?

किसने निभाया अतीक अहमद का रोल?3 / 8

'धुरंधर 2' में सलीम सिद्दीकी की हर कोई तारीफ कर रहा है. सलीम सिद्दीकी ने फिल्म में यूपी के कुख्यात गैंगस्टर की भूमिका निभाकर फैंस को काफी एंटरटेन किया. ये पहली बार नहीं हुआ है जब सलीम सिद्दीकी बड़े पर्दे पर दिखाई दिए हों. इससे पहले भी एक्टर कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं.

कौन हैं सलीम सिद्दीकी?

कौन हैं सलीम सिद्दीकी?4 / 8

सलीम सिद्दीकी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं. वो विक्रांत मैसी की '12th फेल' मूवी में भी दिखाई दे चुके हैं. इसके साथ ही सलीम सिद्दीकी मनोज बाजपेयी की 'डिस्पैच' में भी अहम रोल में नजर आए थे.

विज्ञापन

इन फिल्मों में भी काम कर चुके सलीम सिद्दीकी

इन फिल्मों में भी काम कर चुके सलीम सिद्दीकी5 / 8

मनोज बाजपेयी और विक्रांत मैसी की फिल्मों में काम करने के साथ-साथ एक्टर मिर्जापुर सीरीज में भी नजर आ चुके हैं. इस सीरीज से ही एक्टर को बॉलीवुड में भी पहचान मिली. हालांकि 'धुरंधर 2' में यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद का किरदार निभाकर सलीम सिद्दीकी ने सभी का दिल जीत लिया है.

'धुरंधर 2' में जीता ऑडियंस का दिल

'धुरंधर 2' में जीता ऑडियंस का दिल6 / 8

अतीक अहमद बनकर 'धुरंधर 2' में सलीम सिद्दीकी जब भी दिखाई दिए, ऑडियंस के होश उड़े के उड़े रह गए. हर किसी ने यकीन कर लिया कि वो ही असली अतीक अहमद हैं. वहीं आदित्य धर ने भी इस किरदार को बेहद खास ढंग से दिखाया.

विज्ञापन

आदित्य धर ने किया कमाल

आदित्य धर ने किया कमाल7 / 8

'धुरंधर 2' में आदित्य धर ने सभी किरदारों को हूबहू दिखाने के लिए काफी मेहनत की है. रणवीर सिंह के हमजा अली मजारी बनने से जसकीरत सिंह रंगी बनने तक का सफर भी ऑडियंस के दिल में छा गया.

'धुरंधर 2' की कमाई

'धुरंधर 2' की कमाई8 / 8

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ रुपये पार कर लिए हैं. फैंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म की कहानी तक की भरपूर तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन