कौन हैं Dhurandhar 2 के बड़े साहब? इन सीरीज में भी मचा चुके गदर!

Dhurandhar 2 Bade Sahab: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं अब प्री-पेड शोज के रिव्यू भी सोशल मीडिया पर पॉजिटिव आ रहे हैं. 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम भी सामने आ गया है. फिल्म में ये किरदार कोई और नहीं बल्कि दानिश इकबाल निभा रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर दानिश इकबाल कौन हैं?

who is bade sahab in dhurandhar 2
1 / 8

विज्ञापन

कौन हैं बड़े साहब?

कौन हैं बड़े साहब?2 / 8

'धुरंधर 2' पेड प्रीव्यू शो में पता चल गया है कि बड़े साहब का रोल दानिश इकबाल ही निभा रहे हैं. हालांकि फिल्म में दानिश को पहचानना काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने बूढ़े का रोल प्ले किया है.

विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम का निभाया रोल

दाऊद इब्राहिम का निभाया रोल3 / 8

रणवीर सिंह की फिल्म में बड़े साहब का किरदार दाऊद इब्राहिम का है, जो काफी बूढ़े नजर आ रहे हैं. वहीं स्क्रीन पर आते ही फैंस के बीच भी बड़े साहब का क्रेज देखने को मिला. फिल्म में दानिश इकबाल ने इस रोल को बेहद खूबसूरती से निभाया है.

सोशल मीडिया पर छाए दानिश इकबाल

सोशल मीडिया पर छाए दानिश इकबाल4 / 8

स्क्रीन पर आते ही दानिश इकबाल ने कमाल कर दिखाया और ऑडियंस भी उनकी फैन बन गई. अब सोशल मीडिया पर दानिश इकबाल का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ये पहली बार नहीं है जब दानिश इकबाल को स्क्रीन पर देखा गया हो. इससे पहले भी दानिश इकबाल सीरीज में दिखाई दे चुके हैं.

विज्ञापन

कौन हैं दानिश इकबाल?

कौन हैं दानिश इकबाल?5 / 8

दानिश इकबाल 'धुरंधर 2' से पहले हुमा कुरैशी की 'महारानी 2', 'आखिरी सच', 'अरण्यक' और 'संकल्प' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं. हालांकि इन सीरीज में उन्होंने अहम किरदार निभाए, लेकिन इन किरदारों से एक्टर ऑडियंस के बीच अपनी पहचान नहीं बना सके.

NSD से की पढ़ाई

NSD से की पढ़ाई6 / 8

अब 'धुरंधर 2' में दानिश इकबाल के रोल ने फैंस के बीच गदर मचा दिया है. बता दें दानिश इकबाल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व छात्र रहे हैं. एनएसडी से एक्टिंग की क्लास लेने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था.

विज्ञापन

इस सीरीज से मिली थी दानिश इकबाल को पहचान

इस सीरीज से मिली थी दानिश इकबाल को पहचान7 / 8

'महारानी 2' में दानिश इकबाल ने हुमा कुरैशी के साथ अहम किरदार निभाया था. इस सीरीज में एक्टर ने दिलशाद मिर्जा का किरदार निभाकर ऑडियंस में अपनी पहचान बनाई थी. हालांकि 'धुरंधर 2' में बड़े साहब बनकर दानिश इकबाल स्टार बन गए हैं.

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट8 / 8

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह और दानिश इकबाल के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने लीड रोल निभाया है. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे छाए हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन