पाकिस्तान में कैसे देखी जाएगी Dhurandhar 2? सोशल मीडिया पर मीम्स और वायरल वीडियोज की बाढ़, जहां बताए गए मजेदार तरीके

Dhurandhar 2 In Pakistan Viral Memes: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने तहलका मचा दिया है. बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की. इसी बीच सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान के बारे में मस्तीभरी बातें हो रही हैं, कि कैसे पाकिस्तानी लोग धुरंधर 2 देखेंगे.

dhurandhar 2 craze in pakistan
1 / 8
dhurandhar 2 craze in pakistan

विज्ञापन

धुरंधर 2 का जलवा

धुरंधर 2 का जलवा2 / 8

पूरे देश में धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर रुख कर रहा है. बढ़िया ओपनिंग के साथ धुरंधर 2 अपनी शानदार प्रेजेंनटेशन के कारण हर जगह से सरहाई जा रही है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का जिक्र

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का जिक्र3 / 8

इस वक्त सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का जिक्र खूब किया जा रहा है. कारण है कि फिल्म में पाकिस्तानियों द्वारा आतंकवादी घटनाओं पर कहानी दिखाई गई है. फिल्म में पाकिस्तान के कई इलाकों को हूबहू दिखाया गया है, जिसकी वजह से पाकिस्तानी भी फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं.

पाकिस्तान में धुंरधर का जलवा

पाकिस्तान में धुंरधर का जलवा4 / 8

पाकिस्तान धुरंधर 2 की रिलीज पर इसलिए भी ज्यादा ट्रेंडिंग है क्योंकि धुरंधर (पहली फिल्म) जब ओटीटी पर आई थी, तब पाकिस्तान में यह टॉप ट्रेडिंग फिल्म बन उभरी. हर किसी ने फिल्म को देखा. अब यही क्रेज धुरंधर 2 के लिए भी बनता हुआ दिख रहा है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में बैन फिल्म

पाकिस्तान में बैन फिल्म5 / 8

फिल्म में पाकिस्तान से जुड़े कई सीन हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान में इसे थिएटर में बैन कर दिया गया है. लेकिन बैन के बावजूद पाकिस्तानी दर्शक इसे देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं. सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियोज की बाढ़ आ गई है, जहां लोग मजेदार तरीके बता रहे हैं कि फिल्म कैसे देखी जा सकती है.

सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स

सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स6 / 8

सोशल मीडिया पर मीम्स बहुत वायरल हो रहे हैं. एक पॉपुलर मीम में लिखा है कि “धुरंधर 2 थिएटर में रिलीज हो गई... इस बीच पाकिस्तानी: VPN ऑन करो, VPN ऑन करो!” यह मीम हर जगह शेयर हो रहा है. लोग हंसते-हंसते कह रहे हैं कि बैन कोई मायने नहीं रखता. VPN यूज करके नेटफ्लिक्स या अन्य प्लेटफॉर्म पर देख लेंगे.

विज्ञापन

अन्य मजेदार मीम्स

अन्य मजेदार मीम्स7 / 8

एक और मीम में दिखाया गया है कि पाकिस्तानी लोग घर पर स्क्रीन पर फिल्म देखते हुए खुश हैं. एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने लाहौर से वीडियो शेयर किया कि “धुरंधर 2 देख रहा हूं लाहौर में!” यह वीडियो बहुत वायरल हुआ. वहीं कुछ लोग पाइरेटेड कॉपी, तो कुछ डार्क वेब से धुरंधर 2 को देखने की बात कर रहे हैं.

धुंरधर 2 का कहर जारी

 धुंरधर 2 का कहर जारी8 / 8

पाकिस्तान में फिल्म देखने का क्रेज बहुत है. लोग कह रहे हैं कि “बैन से क्या फर्क पड़ता है, हम देख ही लेंगे!” मीम्स में हंसी-मजाक है, लेकिन उत्साह साफ दिखता है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है, और पाकिस्तान में भी यह ट्रेडिंग है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन