ना कोई बड़ा हीरो ना हीरोइन, फिर भी बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई, Dhurandhar 2 की चमक भी फीकी पड़ी

Low Budget Movie: साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई कमाल की फिल्में रिलीज हुई हैं. अब अगर किसी से पूछा जाए कि इस साल की ब्लॉकबस्टर कौन-सी है, तो ज्यादातर लोग 'धुरंधर 2' का ही नाम बताएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. एक और भी फिल्म ऐसी है, जो बेहद कमाल की है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Vaazha
1 / 7
Vaazha. image credit- social media

विज्ञापन

फिल्म 'वाज्हा 2'

फिल्म 'वाज्हा 2'2 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मलयालम फिल्म 'वाज्हा 2' है. इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

फिल्म का बजट और कलेक्शन

फिल्म का बजट और कलेक्शन3 / 7

फिल्म के बजट की बात करें तो 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 201.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, भारत में इसका नेट कलेक्शन 102.5 करोड़ रुपये था. IMDb पर इस फिल्म को 8.4 रेटिंग मिली है और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.

फिल्म 'वाज्हा'

फिल्म 'वाज्हा'4 / 7

फिल्म 'वाज्हा 2' की बात करें तो ये फिल्म साल 2024 में आई फिल्म 'वाज्हा' का सीक्वल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'वाज्हा' की बात करें तो इसने 4 करोड़ रुपये के बजट में 38 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

विज्ञापन

विपिन दास ने लिखी है कहानी

विपिन दास ने लिखी है कहानी5 / 7

फिल्म 'वाज्हा 2' के डायरेक्टर सविन एस.ए. हैं. इस फिल्म के साथ उन्होंने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है. फिल्म की स्क्रिप्ट और कहानी विपिन दास ने लिखी है, जो पहली फिल्म 'वाज्हा' के भी राइटर और प्रोड्यूसर थे.

धुरंधर 2

धुरंधर 26 / 7

भले ही कुछ भी हो, लेकिन कम बजट में बनी इस फिल्म ने बेहद शानदार कलेक्शन किया है और इसके आगे 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों की कमाई भी फीकी नजर आ रही है क्योंकि वो बेहद बड़े बजट में बनी है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

वहीं, अगर फिल्म 'वाज्हा 2' की बात करें तो इस फिल्म में हाशिर, अलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक ने बेहद अहम किरदार निभाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन