Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: जानें छठे दिन Dhurandhar 2 ने कितने छापे पैसे? क्या रणवीर तोड़ पाएंगे पुराने सारे रिकॉर्ड?
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिनों का समय हो चुका है. हालांकि, फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने छठे दिन कितने का कलेक्शन किया है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को थिएटर में रिलीज हुई है. रिलीज से पहले ही फिल्म की काफी चर्चा हो रही थी, जिसका फिल्म रिलीज होने के बाद जबरदस्त फायदा मिला है.
धुरंधर 2 का कितना हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
2 / 5बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं आदित्य धर ने फिल्म रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू भी रखा था, जिसमें फिल्म ने 43 करोड़ रुपए छापे थे.
धुरंधर 2 कब हुई रिलीज
3 / 5आपको बता दें कि फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपए कमाए, तो वहीं तीसरे दिन इसी कमाई 113 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी. हालांकि, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' चौथे दिन यानी रविवार को सबसे ज्यादा 114.85 करोड़ पर छापे थे.
धुरंधर द रिवेंज
4 / 5'धुरंधर द रिवेंज' ने रिलीज के पांचवें दिन 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सौम्या टंडन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं.
रणवीर सिंह
5 / 5रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने छठे दिन 47.19 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाया. फिल्म ने 6 दिनों में 566.31 करोड़ रुपए कमाए हैं. सैनिल्क के अनुसार 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 844.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.