पहली सुपरहिट, दूसरी बनी ब्लॉकबस्टर और तीसरी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस फिल्म की फ्रैंचाइजी में हर बार हीरो पर भारी पड़ा विलेन

Dhoom Franchise Success: बॉलीवुड में कई फिल्मों की फ्रैंचाइजी है, लेकिन इस फिल्म के तीनों भागों में हीरो पर हर बार विलेन भारी पड़ा है. लोगों को विलेन काफी पसंद आया. साथ ही इन 3 फिल्मों ने खूब लोकप्रियता बटोरी.

Dhoom Franchise Success
1 / 8
Dhoom Franchise Success

Dhoom Franchise Success: बॉलीवुड में कई फिल्मों की फ्रैंचाइजी है, लेकिन इस फिल्म के तीनों भागों में हीरो पर हर बार विलेन भारी पड़ा है. लोगों को विलेन काफी पसंद आया. साथ ही इन 3 फिल्मों ने खूब लोकप्रियता बटोरी.  

विज्ञापन

बॉलीवुड की धूम फ्रैंचाइजी

बॉलीवुड की धूम फ्रैंचाइजी2 / 8

बॉलीवुड में धूम फ्रैंचाइजी को आज भी खूब पसंद किया जाता है. यह बॉलीवुड की सबसे सफल एक्शन सीरीज में से एक है. इसकी खासियत है कि हर फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर लोकप्रियता बटोरी है. इसमें हीरो से ज्यादा विलेन ने सुर्खियां बटोरी हैं.

विज्ञापन

पहली फिल्म धूम

पहली फिल्म धूम3 / 8

इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म धूम में जॉन अब्राहम ने कबीर का किरदार निभाया, जो मूवी में एक विलेन था. लेकिन लोगों को हीरो से ज्यादा इसमें विलेन पंसद आया. दर्शकों को विलेन काफी कूल लगा.

धूम फिल्म सुपरहिट

धूम फिल्म सुपरहिट4 / 8

यह फिल्म सबसे पहले 2004 में रिलीज हुई थी, जो कि लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर फिल्म बनीं. इसमें जॉन अब्राहम के साथ अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा भी थे. फिल्म में धूम मचा ले जैसे गाने आज भी खूब फेमस हैं.

विज्ञापन

दूसरी फिल्म धूम 2

 दूसरी फिल्म धूम 25 / 8

यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऋतिक रोशन ने आर्यन का किरदार निभाया. इसमें वे बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

धूम 2 की सफलता

 धूम 2 की सफलता6 / 8

धूम 2 फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं. इसे ब्लॉकबस्टर का टैग मिला. इसमें ऋतिक के साथ ऐश्वर्या का भी मॉडर्न लुक देखने को मिला, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

तीसरी फिल्म धूम 3

तीसरी फिल्म धूम 37 / 8

यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें विलेन का रोल आमिर खान ने निभाया था. आमिर खान ने जुड़वा भाईयों का रोल निभाया, जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया. यह ₹500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी.

धूम 3 की सफलता

धूम 3 की सफलता8 / 8

इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कहा जाता है. इसमें आमिर खान के साथ अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, कैटरीन कैफ, जैकी श्रॉफ जैसे बड़े कलाकार मौजूद हैं. इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन