2 घंटे 38 मिनट की वो एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जो Netflix पर कर रही ट्रेंड, नहीं देखी तो तुरंत देखें

Netflix Trending Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में लंबे समय से ट्रेंड कर रही है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो एक महीने से भी ज्यादा टाइम से नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Kara
1 / 7
Kara. image credit- social media

विज्ञापन

कारा

कारा2 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि धनुष की फिल्म 'कारा' है. फिल्म 'कारा' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन ये अभी भी ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म

भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म3 / 7

फिल्म 'कारा' की बात करें तो ये साल 2026 की एक भारतीय एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है. फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये अभी भी ट्रेंड कर रही है.

धनुष का रोल

धनुष का रोल4 / 7

इस फिल्म में धुनष ने अहम किरदार निभाया है. धनुष अभिनीत ये फिल्म एक सुधरे हुए चोर की कहानी है, जिसे भ्रष्ट बैंक अधिकारियों और कर्ज में डूबे अपने परिवार की पैतृक भूमि बचाने के लिए अपराध की दुनिया में लौटना पड़ता है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 7

फिल्म 'कारा' में धनुष के अलावा मामिता बैजू, जयराम, सूरज वेंजारामूडु और केएस रविकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं. हर किसी ने अपने रोल को बेहद शानदार ढंग से निभाया है.

ओटीटी पर कब हुई रिलीज

ओटीटी पर कब हुई रिलीज6 / 7

ये फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद फिल्म को 28 मई को ओटीटी पर रिलीज किया गया. इसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया गया, जहां ये ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

इसी के साथ अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली है. अगर आपने भी फिल्म नहीं देखी है, तो तुरंत देख ले. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन