Delhi Film Festival 2026 में 47 देशों की 140 फिल्मों का हो रहा संगम, जानें कब खत्म होगा ये सिनेमाई जश्न

Delhi Film Festival 2026: दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो चुका है. इस बार IFFD में 47 देशों की 140 फिल्मों को दिखाया जा रहा है. वहीं इनमें फीचर फिल्में, शॉर्ट फिल्में, एनिमेटेड फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी शामिल हैं. इस फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा जगत के कईं दिग्गज शिरकत कर रहे हैं और ऑडियंस को सिनेमा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की भी जानकारी शेयर कर रहे हैं.

delhi international film festival 2026 (1)
1 / 8

विज्ञापन

इन सितारों ने की शिरकत

इन सितारों ने की शिरकत2 / 8

25 मार्च से शुरू हुए इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया. रेखा गुप्ता के साथ-साथ हेमा मालिनी शर्मिला टैगोर, कंगना रानौत, अर्जुन कपूर, निमरत कौर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसी कईं मशहूर हस्तियां नजर आईं.

विज्ञापन

थिएटर की कहानियों से रूबरू होंगे दर्शक

थिएटर की कहानियों से रूबरू होंगे दर्शक3 / 8

IFFD का मकसद ऑडियंस को सिर्फ फिल्में दिखाना नहीं है, बल्कि थिएटर और सिनेमा से जुड़ी कहानियों से रूबरू होने का भी एक मकसद है. देश-विदेश के एक्टर, डायरेक्टर और निर्माता मंच पर रोजाना आ रहे हैं और फिल्म निर्माण के बारे में नई-नई बातें शेयर कर रहे हैं. जिससे लोग भी फिल्मी दुनिया से रूबरू हो रहे हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन4 / 8

25 मार्च को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस फेस्टिवल को शुरू किया गया. वहीं इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने हाथों से किया. उद्घाटन समारोह के दौरान पहली फिल्म 'सिरात' दिखाई गई.

विज्ञापन

दिखाई जा रहीं 140 फिल्में

दिखाई जा रहीं 140 फिल्में 5 / 8

वहीं इस बार फिल्म फेस्टिवल में 47 देशों की 140 फिल्में दिखाई जा रही हैं. जिन्हें देखकर फिल्म इंडस्ट्री के बारे में और भी ज्ञान मिलेगा. इन फिल्मों में डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्में, एनिमेशन और हाइब्रिड जैसी फिल्में भी शामिल हैं.

क्यों आयोजित हो रहा ये फेस्टिवल?

क्यों आयोजित हो रहा ये फेस्टिवल?6 / 8

दिल्ली लंबे समय से राजनीति का केंद्र रही है. इस फेस्टिवल से दिल्ली कला और सांस्कृति का भी केंद्र बनेगा. सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि सिनेमा अलग-अलग भाषा के लोगों को भी आपस में जोड़ता है. ये ही वजह है कि दिल्ली में इसका आयोजन हो रहा है.

विज्ञापन

कब खत्म होगा ये फेस्टिवल?

कब खत्म होगा ये फेस्टिवल?7 / 8

भारत मंडपम में चल रहा ये फेस्टिवल 31 मार्च तक है. 31 मार्च को फिल्म फेस्टिवल का आखिरी दिन होगा. वहीं फिल्मों की चमक, संस्कृतियों का मेल और पर्यटकों की भीड़ के बीच राजधानी एक बड़े सिनेमाई आयोजन की गवाह बनेगी.

बॉलीवुड सितारों ने किया परफॉर्म

बॉलीवुड सितारों ने किया परफॉर्म8 / 8

बॉलीवुड के कईं सितारों ने इस फेस्टिवल में आकर परफॉर्मेंस भी दीं. सोशल मीडिया पर इन सितारों की परफॉर्मेंस की वीडियोज और फोटोज भी वायरल हो रहे हैं. सान्या मल्होत्रा और सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने डांस से खूब एंटरटेन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन