Deepika Padukone-Ranveer Singh दूसरी बार बनेंगे मम्मी-पापा, गुड न्यूज सुनते ही सेलेब्स ने दी बधाई

Deepika Padukone Second Pregnancy with Ranveer singh: 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह ने एक और गुड न्यूज सुनाई है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं. कपल ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम पर दुआ के हाथों फैंस को दी है. दुआ ने हाथों में प्रेग्नेंसी किट को पकड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर कपल की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

deepika padukone second pregnancy
1 / 7

Advertisment

दीपिका पादुकोण ने सुनाई गुड न्यूज

दीपिका पादुकोण ने सुनाई गुड न्यूज2 / 7

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज सुनाई, फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां देने लगे. दीपिका और रणवीर की अनाउंसमेंट वाले इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को दी बधाई

बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को दी बधाई3 / 7

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की खुशखबरी वाली पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, विक्रांत मैसी, समांथा रुथ प्रभु, सुनील ग्रोवर, विनीत कुमार सिंह और अरमान मलिक ने कमेंट कर कपल को बधाई दी है.

सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में लुटाया प्यार

सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में लुटाया प्यार4 / 7

बॉलीवुड के इन सभी सितारों ने दीपिका और रणवीर सिंह की पोस्ट पर बधाई देते हुए हार्ट वाले इमोजी शेयर किए हैं. वहीं सेलेब्स के साथ-साथ दीपिका और रणवीर के करोड़ों फैंस भी उनकी पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और कमेंट्स कर बधाइयां दे रहे हैं.

विज्ञापन

वायरल हुआ पोस्ट

वायरल हुआ पोस्ट5 / 7

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर महज 1 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. सोशल मीडिया पर अब चारों तरफ दीपिका और रणवीर की ये खुशखबरी वाली पोस्ट ही दिखाई दे रही है और लोग इस स्पेशल पोस्ट पर प्यार भी दे रहे हैं.

क्यूट अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

क्यूट अंदाज में सुनाई गुड न्यूज6 / 7

कपल ने अपनी पोस्ट में दुआ के हाथों में प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए पोस्ट शेयर की. हालांकि इस पोस्ट में दुआ का हाफ फेस ही दिखाई दे रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर इस क्यूट तरीके से दी गई खुशखबरी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

पहली बार कब बने थे मम्मी-पापा?

पहली बार कब बने थे मम्मी-पापा?7 / 7

बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2024 में पहली बार मम्मी-पापा बने थे. कपल ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का वेलकम किया था. इस बात की खुशखबरी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन