किस हालत में है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद? Dhurandhar 2 के 'बड़े साहब' की बदहाली का क्या है सच?

Dawood Ibrahim Current Health Update: जब से Dhurandhar 2 रिलीज हुई है और उसमें बड़े साहब के बारे में पता चला है, तब से दाऊद फिर से सुर्खियों में छा गया है. फिल्म में दाऊद ही बड़े साहब हैं. लेकिन मन में सवाल ये उठता है कि जिस हालत में दाऊद को फिल्म में दिखाया गया है, क्या सच में दाऊद इतना ही बीमार है? आइए जानते हैं.

Dawood Ibrahim Current Health Update
1 / 8
Dawood Ibrahim Current Health Update

विज्ञापन

धुरंधर 2 का जलवा

 धुरंधर 2 का जलवा2 / 8

धुरंधर 2 का जलवा सिनेमाघरों में बरकरार है. लोग फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं. इसमें अंडरवर्ल्ड के डॉन और आतंकवादियों के बारे में खुलकर दिखाया गया है, जिसमें दाऊद सबसे ऊपर था. दाऊद ही बड़े साहब का किरदार हैं, जिसको एक्टर दानिश इकबाल ने बखूबी निभाया था.

विज्ञापन

कौन है दाऊद इब्राहिम?

कौन है दाऊद इब्राहिम?3 / 8

अंडरवर्ल्ड का नामी डॉन दाऊद इब्राहिम लंबे समय से चर्चा में है. 993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड होने के कारण भारत में सबसे ज्यादा वांटेड है. पाकिस्तान में छिपे होने की बात कही जाती है, लेकिन वहां की सरकार इसे मानती नहीं. हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 में 'बड़े साहब' का किरदार दाऊद से प्रेरित दिखाया गया है.

कहां है दाऊद?

कहां है दाऊद?4 / 8

खुफिया रिपोर्ट्स और संयुक्त राष्ट्र की लिस्ट के अनुसार दाऊद कराची, पाकिस्तान में रहता है. उसके तीन पते बताए गए हैं, क्लिफ्टन में व्हाइट हाउस, डिफेंस हाउसिंग में घर और नूराबाद में बंगला. भारत और कई देश मानते हैं कि वह पाकिस्तान में ही है. फिल्म में भी दाऊद का ठिकाना व्हाइट हाउस में ही दिखाया गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी सरकार का दावा

पाकिस्तानी सरकार का दावा5 / 8

जब भी दाऊद के बारे में पाकिस्तान से पूंछा जाता, तब तब वहां की सरकार इस बात को नकार देती है. लेकिन कई सूत्र कहते हैं कि कराची में आम लोग भी उसके ठिकाने को जानते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि 2025 में सुरक्षा कारणों से उसकी जगह बदली गई, लेकिन ज्यादातर खबरें कराची की ही हैं.

दाऊद की सेहत का हाल

दाऊद की सेहत का हाल6 / 8

फिल्म में दाऊद काफी बूढ़े और बीमार दिखाए गए हैं. बता दें कि 2023 में दाऊद की सेहत को लेकर कई अफवाहें सामने आईं. खबरो से पता चला कि वह बीमार हैं. डायबिटीज, गैंगरीन जैसे गंभीर बीमारियां बताई जा रही हैं. वे बीमार चल रहे हैं.

विज्ञापन

जहर देने की बात

जहर देने की बात7 / 8

कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें जहर देने की बात तक बताई गई है. कहा गया कि कराची के अस्पताल में भर्ती था, जहां कड़ी सुरक्षा थी. परिवार ने जहर की अफवाह को गलत बताया, लेकिन यह माना कि वह बीमार है और इलाज चल रहा है. 2026 में भी ऐसी खबरें हैं कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं. हालांकि मौत की कोई पक्की खबर नहीं है.

धुरंधर 2 में 'बड़े साहब'

धुरंधर 2 में 'बड़े साहब'8 / 8

फिल्म धुरंधर 2 में 'बड़े साहब' का रोल दाऊद इब्राहिम से मिलता-जुलता है. एक्टर दानिश इकबाल ने यह किरदार निभाया है. फिल्म में बड़े साहब को रहस्यमयी और ताकतवर दिखाया गया है. दर्शक हैरान हुए कि फिल्म में दाऊद जैसा दिखाया गया है. इससे असली दाऊद की जिंदगी पर फिर चर्चा शुरू हो गई. इसीलिए लोग पूछ रहे हैं कि क्या फिल्म उसकी बदहाली दिखाती है. लेकिन दाऊद के असली हालत की पुष्टि करना मुश्किल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन