
1 / 8
Dacoit Movie X Review: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की 'डकैत' मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऑडियंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब ये फिल्म फाइनली रिलीज हो चुकी है तो ऑडियंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है. फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म एक्स पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ऑडियंस ने फिल्म देखकर क्या कुछ कहा?
फिल्म देख क्या बोली पब्लिक?

2 / 8
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की 'डकैत' देखकर एक यूजर ने लिखा, 'तकनीकी रूप से मजबूत है लेकिन पटकथा कमजोर है. कुछ दृश्य अच्छे हैं, लेकिन कई बार ये फिल्म गुडाचारी जैसी लगती है. आदिवी शेष अच्छे हैं, मृणाल का अभिनय ठीक-ठाक है. क्लाइमेक्स का ट्विस्ट कुछ ज्यादा ही नाटकीय है. कुल मिलाकर ये फिल्म् एक बार देखने लायक है.
फिल्म को मिले मिक्सड रिव्यू

3 / 8
दूसरे यूजर ने लिखा, ''डकैत' ऐवरेज लव स्टोरी लगी है. पटकथा और लेखन में कई जगह खामियां हैं. कहानी को आगे बढ़ाने के लिए कई मोड़ और उतार-चढ़ाव हैं, लेकिन वे उतने प्रभावी नहीं हैं जितने होने चाहिए थे. आदिवी शेष ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है.'
कुछ लोगों को पसंद नहीं आई स्टोरी

4 / 8
तीसरे यूजर ने लिखा, 'कितनी घटिया मूवी है. लेखकों को अपना काम करने दो. अगर इस फिल्म को लिखने में आपको 3, 4 साल या उससे भी ज्यादा समय लग जाए, तो भाई, तुम्हें शुभकामनाएं. फिल्म देखने में कुछ खास नहीं लगी.'
'डकैत' मूवी में कपल की एक्टिंग कैसी लगी?

5 / 8
चौथे यूजर ने लिखा, 'डकैत मूवी बेहद औसत दर्जे की एक्शन फिल्म है. अदिवि शेष ने अच्छा अभिनय किया है. मृणाल ठाकुर का अभिनय कुछ खास नहीं लगा. कुछ एक्शन सीन्स ठीक-ठाक हैं. इसने देखने के लिए ओटीटी रिलीज का इंतजार करें.'
पहले हाफ ने किया इंप्रेस

6 / 8
पांचवें यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म गहरे भावों से भरपूर एक प्रेम कहानी को अपराध और एक्शन के साथ पिरोकर पेश करने का प्रयास करती है. आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर ने दमदार अभिनय किया है, लेकिन फिल्म अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाती. पहला हाफ उतना प्रभावशाली नहीं है, लेकिन फिर भी देखने लायक है. हालांकि, दूसरा हाफ बेकाबू हो जाता है और अंत तक संभल नहीं पाता.'
दूसरे पार्ट की कहानी नहीं आई पसंद

7 / 8
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'डकैत का पहला भाग अच्छा है. औसत दर्जे की प्रेम कहानी है. कहानी कोई अनोखी नहीं है, लेकिन अच्छी तरह से प्रस्तुत की गई है. मुख्य रूप से बढ़िया सेटअप - शानदार संपादन, अच्छा संगीत और छायांकन. ठीक-ठाक क्लाइमैक्स है. दूसरे भाग में अभिनय को और बेहतर करने की आवश्यकता है.'
'डकैत' मूवी की स्टारकास्ट

8 / 8
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें ततो इस फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के साथ-साथ अनुराग कश्यप भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की स्टोरी भी अदिवि शेष ने ही लिखी है और इस फिल्म को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है.