घर बैठे कूलर की ठंडी हवा में OTT पर देखें ये 9 नई धांसू फिल्में, संडे हो जाएगा सुपरहिट!

Latest Movies on OTT: अगर आप भी वीकेंड पर गर्मी में बाहर जाने से बचना चाहते हैं तो घर में ही कूलर की ठंडी हवा में बैठकर फिल्में देख सकते हैं. OTT पर हाल ही में नई-नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्हें देखकर आप आराम से घर में रहकर ही एन्जॉय कर सकते हैं. इनमें आपको रोमांस, एक्शन और हंसी का भरपूर डोज मिला था. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

Latest Movies on OTT
1 / 10

विज्ञापन

ओ रोमियो

ओ रोमियो2 / 10

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी इस लिस्ट में शामिल है. हाल ही में ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर3 / 10

आमिर खान की लेटेस्ट फिल्म 'सितारे जमीन पर' भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा भी लीड रोल में हैं.

टोस्टर

टोस्टर4 / 10

राजकुमार राव की 'टोस्टर' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस के साथ-साथ हंसी का डोज भी मिलेगा. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो राजकुमार राव के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

अस्सी

अस्सी5 / 10

तापसी पन्नू की 'अस्सी' को आप जी5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो तापसी पन्नू के साथ-साथ इसमें कनी कुसृति, रेवती, मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं.

मर्दानी 3

मर्दानी 36 / 10

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. फैमिली के साथ घर में बैठकर कूलर की हवा एन्जॉय करते हुए देखने के लिए ये फिल्म बेस्ट चॉइस है.

विज्ञापन

तू या मैं

तू या मैं7 / 10

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर 'तू या मैं' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. संडे में घर रहकर देखने के लिए ये परफेक्ट फिल्म है.

द राजा साहब

द राजा साहब8 / 10

प्रभास की 'द राजा साहब' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म में आपको हॉरर-कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल और संजय दत्त लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

धुरंधर

धुरंधर9 / 10

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन भी लीड रोल में हैं.

तेरे इश्क में

तेरे इश्क में10 / 10

धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आई थी. वहीं अब ये ओटीटी पर भी छाई हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन