8 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज ने Prime Video पर जमाया कब्जा, हर सीन में मिलेगा नया ट्विस्ट

ओटीटी पर हर महीने कई सारी फिल्में-सीरीज रिलीज की जाती हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. अगर आपको भी सीरीज देखने पसंद है, तो आज हम आपको एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे देखने के का प्लान बना सकते हैं.

Chidiya Udd
1 / 5

आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस, रोमांटिक और क्राइम वाली फिल्में-सीरीज रिलीज की जाती है, जिसे आप लोग खुब प्यार और सपोर्ट करते हैं. प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक ऐसी सीरीज देखी जा रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोग इस सीरीज को दूसरों के साथ शेयर करते हुए भी नजर आ रहे है.  इस वेब सीरीज में बॉलीवुड के सुपरस्टार जैकी श्रॉफ ने काफी खौफनाक किरदार निभाया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

विज्ञापन

चिड़िया उड़ सीरीज

चिड़िया उड़ सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे 8 एपिसोड के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बांधकर रखने में कामयाब होती है. इस सीरीज का नाम चिड़िया उड़ (Chidiya Udd) है. यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता है. यह सीरीज लेखक आबिद सूर्ती के चर्चित नॉवेल केजेस (Cages) पर तैयार की गई है.

विज्ञापन

चिड़िया उड़ सीरीज ओटीटी रिलीज

चिड़िया उड़ सीरीज ओटीटी रिलीज3 / 5

प्राइम वीडियो (Prime Video) की इस सीरीज में आपको समाज के उस की कहानी देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है. अगर आपने इस सीरीज को एक बार देखना शुरु कर दिया तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ पाएंगे. इस वेब सीरीज में सुपरस्टार जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने काफी दमदार किरदार निभाया है, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है.

चिड़िया उड़ सीरीज की कहानी

चिड़िया उड़ सीरीज की कहानी4 / 5

जैकी श्रॉफ की इस सीरीज में आपको अंडरवर्ल्ड डॉन के खौफ को इतनी खूबसूरती के साथ पेश किया गया है, जो ऑडियंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस सीरीज में आपको जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इस वेब सीरीज में सिकंदर खेर (Sikandar Kher) के साथ भूमिका मीना (Bhoomika Meena) ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

चिड़िया उड़ सीरीज कहां देखें?

चिड़िया उड़ सीरीज कहां देखें?5 / 5

'चिड़िया उड़' सीरीज का निर्देशन रवि जाधव (Ravi Jadhav) ने किया है. इस सीरीज में आपको मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की कहानी को पेश किया गया है, जिसे देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. इस सीरीज को 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है. इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. सीरीज को IMDb पर 5 की रेटिंग दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन