क्राइम-सस्पेंस और कॉमेडी के हैं खिलाड़ी, तो Zee5-SonyLIV पर देख डालें ये फिल्में-सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का ट्रिपल डोज

Trending Movies-Web Series: आज-कल ओटीटी का जमाना है और अगर आप भी घर बैठे कुछ तगड़ा देखना चाहते हैं, तो जी5 और सोनी लिव की ये फिल्में-सीरीज देख डालिए. आइए जानते हैं कि क्राइम-सस्पेंस और कॉमेडी से भरी ये कौन-सी फिल्में और सीरीज हैं?

trending movies webseries
1 / 6
trending movies webseries. image credit- social media

विज्ञापन

छल कपट

छल कपट 2 / 6

'छल कपट' एक कमाल की सीरीज है, जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं. सीरीज की कहानी एक डेस्टिनेशन वेडिंग से शुरू होती. शादी की खुशियां चारों ओर होती है, लेकिन इस बीच एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत हो जाती है. इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी एसपी देविका राठौर को दी जाती है. इस दौरान जो सस्पेंस और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे सामने आते हैं, वो कमाल के हैं.

विज्ञापन

बकैती

बकैती3 / 6

इस सीरीज की बात करें तो ये एक हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा और कॉमेडी सीरीज है, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं. इस सीरीज में मिडिल क्लास परिवार की रोजमर्रा की नोक-झोंक और उनके आपसी प्यार को बहुत ही सादगी से दिखाया गया है. इसे भी आप जी5 पर देख सकते हैं.

बिच्छू का खेल

बिच्छू का खेल4 / 6

ये एक रिवेंज ड्रामा सीरीज है, जो वाराणसी (बनारस) की गलियों में बनी है. अगर आप क्राइम थ्रिलर के साथ थोड़ा 'देसी तड़का' और मजेदार डायलॉग्स पसंद करते हैं, तो इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

सितारे जमीन पर

सितारे जमीन पर 5 / 6

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' भी इस लिस्ट में आती है. फिल्म एक बास्केटबॉल कोच (आमीर खान) की कहानी है, जिसे कानूनी सजा के तौर पर खास जरूरतों वाले खिलाड़ियों की एक टीम को ट्रेनिंग देनी पड़ती है. इसे आप सोनीलिव पर देख सकते हैं.

सैल्यूट

सैल्यूट6 / 6

'सैल्यूट' की बात करें तो ये एक सस्पेंस पुलिस ड्रामा है, जिसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. इसकी कहानी सब-इंस्पेक्टर अरविंद करुणाकरण के इर्द-गिर्द घूमती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन