वड़ा पाव गर्ल ने रो-रोकर पति पर लगाए चीटिंग के आरोप! टूटने की कगार पर चंद्रिका दीक्षित की शादी?
Chandrika Dixit Viral Video: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल और 'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो रोते हुए अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बता रही हैं.

2 / 8चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चंद्रिका अपने पति के अफेयर के बारे में बात करते हुए रो रही हैं. साथ ही चंद्रिका चैट्स भी दिखा रही हैं. वीडियो में चंद्रिका अपने पति पर आरोप लगाते हुए रो रही हैं.
3 / 8चंद्रिका वीडियो में अपने पति से बात करती दिखाई दे रही हैं. चंद्रिका कहती हैं कि क्या चाहता है? अभी दुनिया को क्या दिखाना है हमारी लड़ाई? मैं इतने टाइम से सब झेल रही हूं, 2 महीने से बहुत कुछ बर्दाश्त कर रही हूं. मैं परिवार, बच्चे और काम ये सब अकेले संभाल रही हूं और तुम ये सब कर रहे हो.
4 / 8वीडियो में चंद्रिका आगे कहती हैं कि मैं दिन भर पति-पति करते हुए आगे-पीछे घूमती हूं. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें सुनकर मेरी सिर की नसें फटने वाली हैं. मैं अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रही हूं.
5 / 8चंद्रिका रोते हुए आगे बोलती हैं, '2 महीने से मैं चुप हों और इग्नोर कर रही हूं. अब मैं ये सब नहीं सह सकती हूं.' इसके बाद चंद्रिका वीडियो में अपने पति की दूसरी महिला के साथ ही चैट्स दिखाती हैं और दूसरी महिला के साथ ही फोटोज भी दिखाती हैं.
6 / 8वड़ा पाव गर्ल के इस वीडियो से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट की इस वीडियो पर लाखों व्यूज भी आ रहे हैं और लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए चंद्रिका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पास सबूत हैं.'
7 / 8बता दें चंद्रिका दीक्षित दिल्ली के वड़ा पाव का स्टॉल लगाने से फेमस हुई थीं. इसके बाद अपनी कड़ी मेहनत से चंद्रिका 'बिग बॉस ओटीटी 3' में भी नजर आई थीं, जिससे वो और ज्यादा फेमस हो गईं और अब वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
8 / 8चंद्रिका के मुश्किल समय में उनके पति युगम गौर हमेशा उनके साथ रहे हैं, इस बात को चंद्रिका ने बिग बॉस में खुद रिवील किया था. वहीं अब जब दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं तो फैंस भी इन सबसे शॉक्ड हैं.