2002 में रिलीज हुई वो हॉरर फिल्म, जिसमें थी असली 'चुड़ैल' की चीख-पुकार, आज भी अकेले देखने से डरते हैं लोग

Horror Film: हॉरर फिल्मों का अपना एक अलग ही क्रेज रहता है. अगर आप भी हॉरर लवर हैं, तो शायद आपने भी ये फिल्म देखी होगी. अगर आप भी इस फिल्म के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

raaz
1 / 7
raaz. image credit- social media

विज्ञापन

राज

राज2 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2002 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'राज' है. इस फिल्म में बिपाशा बसु, डिनो मोरियो, मालिनी शर्मा, आशुतोष राणा से लेकर अली असगर जैसे स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया था.

विज्ञापन

एक डरावनी आवाज

एक डरावनी आवाज3 / 7

इस फिल्म में एक खतरनाक आवाज ने लोगों को खूब डराया था और वो आवाज एक असली 'चुड़ैल' की थी. इस बारे में खुद मेकर्स ने एक बार बातचीत भी की थी.

शूटिंग के दौरान अजीब चीजें

शूटिंग के दौरान अजीब चीजें4 / 7

दरअसल, साल 1998 में 'सड़क' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट उस फिल्म में देर रात काम कर रहे थे, तभी रात में उन्होंने एक डरावनी चीख सुनी, जिसे सुनकर वो हैरान हो गए. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कई अजीब चीजें हुई, जो किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है?

विज्ञापन

फिल्म का लास्ट शेड्यूल

फिल्म का लास्ट शेड्यूल5 / 7

जब सड़क फिल्म का लास्ट शेड्यूल चल रहा था तो एक सीन के लिए टॉप कैमरे से शूट चल रहा था और उनके साथ उनका कैमरा मैन भी मौजूद था. दोनों मुंबई की 'मुकेश मिल्स' के टॉप पर थे और तभी अचानक पीछे से जोर से चीखने की आवाज आई, जिससे हर कोई हैरान रह गया.

विक्रम भट्ट ने शेयर किया किस्सा

विक्रम भट्ट ने शेयर किया किस्सा6 / 7

विक्रम भट्ट ने 'घोस्ट' फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस किस्से को शेयर किया था. पहले उन्हें लगा था कि कोई मजाक कर रहा है. फिर उन्होंने सोचा कि वो इस डरावनी आवाज का इस्तेमाल अगली फिल्म में जरूर यूज करेंगे.

विज्ञापन

2 डबिंग आर्टिस्ट

2 डबिंग आर्टिस्ट7 / 7

उन्होंने कई वॉइस आर्टिस्ट को बुलाया था और कई लोगों को रिजेक्ट भी किया था क्योंकि वो चाहते थे कि वो चीख बिल्कुल उसी चुड़ैल की तरह हो. फिर आखिरकार उन्हें ऐसे 2 डबिंग आर्टिस्ट मिले जिनकी आवाज क्लब करके वैसी ही आवाज मिल गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन