वुमेन क्रिकेट का जज्बा दिखाती हैं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, स्पोर्ट्स और इमोशन का दिखा परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Bollywood Movies Based on Women Cricket: बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी हैं जो महिलाओं के क्रिकेट पर बनी हुई हैं. इन फिल्मों में स्पोर्ट्स के साथ-साथ इमोशन्स का भी परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिला. इन फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

women cricket movies
1 / 6

विज्ञापन

शाबाश मिठू

शाबाश मिठू2 / 6

साल 2022 में रिलीज हुई तापसी पन्नू की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज के जीवन पर बनी है. श्रीजीत मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मिस्टर एंड मिसेज माही

मिस्टर एंड मिसेज माही3 / 6

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म की कहानी भी महिलाओं के क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म के गाने भी ऑडियंस को काफी पसंद आए. वहीं इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

दिल बोले हड़िप्पा

दिल बोले हड़िप्पा4 / 6

रानी मुखर्जी की ये फिल्म भी क्रिकेट पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी भी काफी मजेदार है. वहीं रानी मुखर्जी इस फिल्म में क्रिकेट खेलने की शौकीन होती हैं, लेकिन वो वुमेन टीम के बदले मैन टीम में क्रिकेट खेलती हैं. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

डियर कॉमरेड

डियर कॉमरेड5 / 6

साल 2019 में आई इस फिल्म में भी वुमेन क्रिकेट टीम के बारे में देखने को मिला है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं रश्मिका मंदाना क्रिकेट प्लेयर होती हैं. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो आज ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

घूमर

घूमर6 / 6

सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी वुमेन क्रिकेट के बारे में दिखाया गया है. इस फिल्म ने भी ऑडियंस को काफी पसंद किया गया था. वहीं इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन